Tuesday, 10 June 2025

चिड़िया का गीत Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 1

Teachers encourage the use of Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 1 चिड़िया का गीत कविता Extra Questions and Answers for better language learning.

Class 4 Hindi चिड़िया का गीत Extra Question Answer

Class 4 Hindi Chapter 1 Extra Question Answer चिड़िया का गीत

NCERT Class 4 Hindi Chapter 1 Extra Questions चिड़िया का गीत

प्रश्न 1.
दिए गए काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर चुनिए ।

सबसे पहले मेरे घर का
अंडे जैसा था आकार
तब मैं यही समझती थी
बस इतना-सा ही है संसार ।

(क) चिड़िया के घर का आकार कैसा है?
i. गोल
ii. अंडे जैसा
iii. चौकोर
iv. आयताकार
उत्तर:
ii. अंडे जैसा

(ख) चिड़िया संसार को कैसा समझ रही है?
i. बहुत बड़ा
ii. अनंत और विशाल
iii. छोटा और सीमित
iv. नया और सुंदर
उत्तर:
iii. छोटा और सीमित

चिड़िया का गीत Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 1

(ग) ‘तब मैं यही समझती थी, बस इतना सा ही है संसार’ पंक्ति का क्या अर्थ है?
i. वह समझती थी कि जीवन में केवल दुख हैं।
ii. वह संसार को सीमित और छोटा समझती थी।
iii. वह जीवन को बहुत सरल समझती थी।
iv. वह अंडे से बाहर आना चाहती थी।
उत्तर:
ii. वह संसार को सीमित और छोटा समझती थी।

(घ) काव्यांश की पंक्तियों में इनमें से किसके बारे में बताया गया है ?
i. चिड़िया के बचपन के बारे में
ii. उसके स्कूल जाने के बारे में
iii. चिड़िया के खेल के बारे में
iv. चिड़िया के माता-पिता के बारे में
उत्तर:
i. चिड़िया के बचपन के बारे में

(ङ) ‘संसार’ शब्द का समानार्थी शब्द होगा-
i. दुनिया
ii. जग
iii. जगत
iv. इनमें सभी
उत्तर:
iv. इनमें सभी

प्रश्न 2.
दिए गए काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

फिर मेरा घर बना घोंसला
सूखे तिनकों से तैयार
तब मैं यही समझती थी
बस इतना-सा ही है संसार ।
फिर मैं निकल गई शाखों पर
हरी-भरी थीं जो सुकुमार
तब मैं यही समझती थी
बस इतना-सा ही है संसार ।

(क) चिड़िया का नया घर क्या है?
उत्तर:
चिड़िया का नया घर घोंसला है।

(ख) चिड़िया का घोंसला किससे बना है ?
उत्तर:
चिड़िया का घोंसला सूखे तिनकों से बना है।

(ग) पेड़ की शाखाएँ कैसी थीं?
उत्तर:
पेड़ की शाखाएँ हरी-भरी और सुकुमार थीं।

चिड़िया का गीत Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 1

(घ) चिड़िया अभी पेड़ तक ही सीमित क्यों थी? वह उड़ क्यों नहीं रही थी?
उत्तर:
चिड़िया अभी छोटी थी इसलिए वह पेड़ तक ही सीमित थी तथा उड़ नहीं रही थी ।

(ङ) ‘घोंसला’ शब्द का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
नीड़

प्रश्न 3.
चिड़िया सबसे पहले किसे अपना संसार समझ रही थी ?
उत्तर:
चिड़िया सबसे पहले अंडे को ही अपना संसार समझ रही थी ।

प्रश्न 4.
सूखे तिनकों से चिड़िया ने क्या बनाया था?
उत्तर:
सूखे तिनकों से चिड़िया ने अपना घोंसला बनाया था।

प्रश्न 5.
घोंसले से बाहर चिड़िया कहाँ गई थी ?
उत्तर:
घोंसले से बाहर चिड़िया पेड़ की शाखाओं पर गई थी।

प्रश्न 6.
कवि ने किसे ‘सुकुमार’ कहा है?
उत्तर:
कवि ने पेड़ की शाखाओं को सुकुमार कहा है।

प्रश्न 7.
चिड़िया की समझ कैसे विकसित हुई ? कविता के आधार पर लिखिए ।
उत्तर:
चिड़िया की समझ उसके धीरे-धीरे बड़े होने के साथ नई वस्तुओं को देखने और उनसे परिचित होने से विकसित हुई।

The post चिड़िया का गीत Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 1 appeared first on Learn CBSE.



from Learn CBSE https://ift.tt/V0WQxK7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment