Tuesday, 10 June 2025

नीम Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 3

Teachers encourage the use of Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 3 नीम कविता Extra Questions and Answers for better language learning.

Class 4 Hindi नीम Extra Question Answer

Class 4 Hindi Chapter 3 Extra Question Answer नीम

NCERT Class 4 Hindi Chapter 3 Extra Questions नीम

प्रश्न 1.
दिए गए काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर चुनिए ।

लहराता – बलखाता नीम,
दिनभर हँसता-गाता नीम ।
चिड़िया, कौआ, तोता सबसे,
अपना नेह जताता नीम ।

नहीं डॉक्टर फिर भी देखो,
कितने रोग भगाता नीम ।
चले प्रदूषित वायु कभी तो,
उसको शुद्ध बनाता नीम |

(क) काव्यांश के अनुसार नीम के पेड़ की विशेषता नहीं है-
i. नीम का पेड़ हवा के झोंकों से हिलता डुलता रहा है।
ii. नीम का पेड़ दिनभर हँसता-गाता रहता है।
iii. नीम का पेड़ डॉक्टर बनकर घूमता है।
iv. नीम सभी से स्नेह भाव रखता है।
उत्तर:
iii. नीम का पेड़ डॉक्टर बनकर घूमता है।

(ख) नीम का पेड़ किस कारण रोगों को दूर भगाता है ?
i. हँसने-गाने के कारण
ii. लहराने – बलखाने के कारण
iii. स्नेह जताने के कारण
iv. औषधीय गुणों के कारण
उत्तर:
iv. औषधीय गुणों के कारण

नीम Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 3

(ग) नीम का पेड़ किसे शुद्ध बनाता है?
i. पक्षियों को
ii. प्रदूषित वायु को
iii. मनुष्य को
iv. संपूर्ण जगत को
उत्तर:
ii. प्रदूषित वायु को

(घ) प्रदूषित वायु को शुद्ध बनाने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए?
i. अधिक-से-अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए।
ii. पर्यावरण संरक्षण के नियमों का पालन करना चाहिए ।
iii. ‘क’ और ‘ख’ दोनों
iv. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
iii. ‘क’ और ‘ख’ दोनों

(ङ) ‘नेह’ तथा ‘शुद्ध’ शब्द के पर्यायवाची लिखिए।
उत्तर:
नेह – स्नेह, प्रेम, अनुराग; शुद्ध साफ़, स्वच्छ, पवित्र

प्रश्न 2.
दिए गए काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

कड़वे तन में मन को मीठा,
रखना हमें सिखाता नीम ।
हवा चले तो झूम-झूमके,

सब का मन बहलाता नीम ।
लेता नहीं किसी से कुछ भी,
पर कितना दे जाता नीम ।

(क) नीम के पेड़ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
नीम के पेड़ से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें सदैव दूसरों के जीवन में मिठास घोलनी चाहिए तथा परोपकारिता का भाव अपनाना चाहिए।

(ख) नीम का पेड़ हमें क्या-क्या देता है?
उत्तर:
नीम का पेड़ हमें छाया तथा शुद्ध वायु प्रदान करता है। उसकी पत्तियों तथा निबौरियों में औषधीय गुण होते हैं जो अनेक रोगों में लाभदायक हैं। नीम की टहनी का दातुन करने से दाँत मज़बूत होते हैं। इस प्रकार नीम हमें बहुत कुछ देता है।

(ग) सब का मन बहलाता नीम’ पंक्ति में रेखांकित शब्द ‘मन बहलाता’ का अर्थ मनोरंजन / आनंदित करना है। आप अपना मन किस प्रकार बहलाते हैं?
उत्तर:
हम अपना मन पार्क में घूमकर खेलकर तथा मनोरंजन करके बहलाते हैं।
(विद्यार्थी स्वयं अपने विचार व्यक्त करके इस प्रश्न का उत्तर दें।)

(घ) कविता की किन पंक्तियों से पता चलता है कि नीम का पेड़ परोपकारी है?
उत्तर:
लेता नहीं किसी से कुछ भी, पर कितना दे जाता नीम ।

नीम Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 3

(ङ) दिए गए शब्दों के लिंग लिखिए-
उत्तर:

  1. तन – पुल्लिंग
  2. हवा – स्त्रीलिंग
  3. चिड़िया – स्त्रीलिंग
  4. रोग – पुल्लिंग

प्रश्न 3.
नीम का पेड़ तोते, चिड़िया व कौए के साथ क्या करता है?
उत्तर:
नीम का पेड़ तोते, चिड़िया व कौए के साथ नेह (स्नेह) व्यक्त करता है।

प्रश्न 4.
पेड़ कौन-सी गैस लेते तथा छोड़ते हैं?
उत्तर:
पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड गैस लेते हैं तथा ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं।

प्रश्न 5.
नीम की पत्तियों को सुखाकर अनाज में क्यों रखा जाता है?
उत्तर:
नीम की पत्तियाँ अनाज में कीड़े लगने से बचाती हैं। इसलिए उन्हें सुखाकर अनाज में रखा जाता है।

The post नीम Class 4 Extra Question Answer Hindi Chapter 3 appeared first on Learn CBSE.



from Learn CBSE https://ift.tt/f5vM6u9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment