Monday, 13 July 2026

रैदास के पद Class 9 Worksheet with Answers Hindi Chapter 8

With regular practice using our Class 9 Hindi Ganga Worksheet and Class 9 Hindi Chapter 8 रैदास के पद Worksheet with Answers, students perform better.

Class 9 Hindi Chapter 8 Worksheet रैदास के पद

Class 9 Hindi रैदास के पद Worksheet

रैदास के पद Worksheet

पाठ को ध्यानपूर्वक पढ़कर इन प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

प्रश्ना 1.
सही उत्तर के सामने ‘✔’ का चिह्न लगाइए।
(क) रैदास ने प्रभु और भक्त के अटूट संबंध को स्पष्ट करने के लिए ‘चंदन’ के साथ किसका उदाहरण दिया है?
(i) मोर का
(iii) बाती का
(ii) पानी का
(iv) धागे का

(ख) ‘जैसे चितवत चंद चकोरा’ पंक्ति में ‘चकोर’ पक्षी किसका प्रतीक है?
(i) स्वयं ईश्वर का
(iii) भक्त ( रैदास) का
(ii) संसार का
(iv) चंद्रमा का

(ग) रैदास के अनुसार, सोने की चमक और शुद्धता किसके मिलने से बढ़ जाती है?
(i) मोती से
(iii) सुहागा से
(ii) पानी से
(iv) चंदन से

(घ) दूसरे पद में रैदास ने अपनी आस्था किस पर व्यक्त की है?
(i) तीर्थ यात्रा और व्रतों पर
(iii) मूर्ति पूजा पर
(ii) केवल प्रभु के चरण-कमलों पर
(iv) सांसारिक सुखों पर

(ङ) ‘प्रभु जी तुम स्वामी, हम दासा’ पंक्ति में कौन-सा भाव प्रकट होता है?
(i) सख्य भाव (मित्रता)
(iii) वात्सल्य भाव (प्रेम)
(ii) दास्य भाव (सेवक)
(iv) क्रोध भाव

रैदास के पद Class 9 Worksheet with Answers Hindi Chapter 8

प्रश्ना 2.
नीचे दिए गए पठित पद्यांशों के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
I. प्रभु जी तुम दीपक, हम बाती, जाकी जोति बरै दिन राती।
प्रभु जी तुम मोती, हम धागा, जैसे सोने मिलत सुहागा।

(क) ‘दीपक’ और ‘बाती’ के उदाहरण से रैदास क्या स्पष्ट करना चाहते हैं?
(ख) ‘जाकी जोति बरै दिन राती’ का आशय क्या है?
(ग) प्रभु को ‘मोती’ और भक्त को ‘धागा’ कहना किस भाव को दर्शाता है?
(घ) ‘जैसे सोने मिलत सुहागा’ पंक्ति का क्या अर्थ है?
(ङ) इन पंक्तियों में ‘जाकी’ और ‘बरै’ शब्दों का क्या अर्थ है?

II. जो तुम तोरौ राम मैं नहिं तोरौ, तुम सौ तोरि कवन सौं जोरौ।
तीरथ बरत न करूँ अंदेसा, तुम्हरे चरन कमल एक भरोसा।
जँह जहँ जाओ तुम्हरी पूजा, तुम सा देव ओर नहिं दूजा।
मैं अपनो मन हरि से जोरौ, हरि सो जोरि सबन सो तोरों।
सबही पहर तुम्हारी आसा, मन क्रम वचन कहै रैदासा।

(क) पद के आधार पर बताइए कि कवि को किस पर भरोसा है?
(ख) कवि को तीर्थ या व्रत में विश्वास क्यों नहीं है?
(ग) ‘सबही पहर तुम्हारी आसा’ पंक्ति का तात्पर्य स्पष्ट कीजिए?
(घ) कवि ने सबसे संबंध क्यों तोड़ लिया है?
(ङ) ‘मन क्रम वचन’ का आशय स्पष्ट कीजिए।

प्रश्ना 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) रैदास ने ‘चंदन’ और ‘पानी’ का उदाहरण क्यों दिया है?

(ख) ‘चकोर’ पक्षी की क्या विशेषता बताई गई है और कवि ने खुद को चकोर क्यों कहा है?

(ग) रैदास स्वयं को क्या मानते हैं?

(घ) ‘जहँ जहँ जाओ तुम्हरी पूजा’ से कवि क्या संदेश देना चाहते हैं?

(ङ) सुहागा क्या है तथा सोने में मिलने से क्या होता है?

(च) ‘तुम सौ तोरि कवन सौं जोरौ’ पंक्ति के माध्यम से रैदास ने क्या कहा है?

प्रश्ना 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) पहले पद के आधार पर रैदास की भक्ति भावना का विश्लेषण कीजिए।

(ख) दूसरे पद का मूल भाव स्पष्ट करते हुए बताइए कि रैदास ने समाज को क्या नया मार्ग दिखाया है?

(ग) रैदास के पदों की भाषा-शैली पर टिप्पणी कीजिए।

रैदास के पद Class 9 Worksheet with Answers Hindi Chapter 8

प्रश्ना 5.
‘मैं अपनो मन हरि से जोरौ, हरि सो जोरि सबन सो तोरों’, इस पंक्ति का क्या अभिप्राय है?

प्रश्ना 6.
निम्नलिखित शब्दों के मानक हिंदी रूप लिखिए।
(क) बास – _____
(ख) भगति – _____
(ग) चितवत – _____
(घ) अंदेसा – _____
(ङ) कवन – _____
(च) समानी – _____

प्रश्ना 7.
दिए गए शब्दों के तीन-तीन समानार्थी शब्द लिखिए।
(क) घन – ____, _____,  ____.
(ख) पानी – ____, _____,  ____.
(ग) दीपक – ____, _____,  ____.
(घ) प्रभु – ____, _____,  ____.
(ङ) कमल – ____, _____,  ____.

प्रश्ना 8.
दिए गए शब्दों के तुकांत शब्द लिखिए।
(क) पानी – ________
(ख) बाती – ________
(ग) तोरौ – ________
(ङ) पूजा – ________
(घ) अंदेसा – ________
(च) धागा – ________

रैदास के पद Class 9 Worksheet with Answers Hindi Chapter 8

प्रश्ना 9.
दी गई काव्य पंक्तियों का हिंदी और अपनी मातृभाषा
(क) प्रभु जी तुम चंदन हम पानी, जाकी अंग-अंग बास समानी।
हिंदी – ______
मातृभाषा – ______

(ख) प्रभु जी तुम मोती हम धागा, जैसे सोने मिलत सुहागा।
हिंदी – ______
मातृभाषा – ______

(ग) जो तुम तोरौ राम मैं नहिं तोरौ, तुम सौ तोरी कवन सौं जोरौ।
हिंदी – ______
मातृभाषा – ______

(घ) तीरथ बरत न करूँ अंदेसा, तुम्हारे चरन कमल एक भरोसां।
हिंदी – ______
मातृभाषा – ______

सोच-समझकर उत्तर दीजिए।

प्रश्ना 10.
‘तीरथ बरत न करूँ अंदेसा – इस पंक्ति के आलोक में रैदास के ‘निर्गुण भक्ति’ के स्वरूप और सामाजिक दृष्टिकोण का विश्लेषण कीजिए।

अपने विचार साझा कीजिए।

प्रश्ना 11.
‘ईश्वर की सर्वव्यापकता’ विषय पर दो मित्रों के बीच हुए संवाद को लगभग 80 शब्दों में लिखिए।

प्रश्ना 12.
अपने छोटे भाई को एक पत्र लिखिए, जिसमें प्रभु पर विश्वास रखने का महत्व समझाया गया हो।

The post रैदास के पद Class 9 Worksheet with Answers Hindi Chapter 8 appeared first on Learn CBSE.



from Learn CBSE https://ift.tt/tP5ipO1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment