Showing posts with label Learn CBSE. Show all posts
Showing posts with label Learn CBSE. Show all posts

Monday, 4 May 2026

Class 8 Science Chapter 11 Important Questions in Hindi आकाशीय परिघटनाएँ और काल निर्धारण

Chapter-wise Class 8 Science Important Questions and Class 8 Science Chapter 11 Extra Questions and Answers in Hindi Medium आकाशीय परिघटनाएँ और काल निर्धारण are useful for focused study.

Class 8 Science Chapter 11 Extra Questions and Answers in Hindi आकाशीय परिघटनाएँ और काल निर्धारण

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
चंद्रमा की कलाएँ किस प्राकृतिक चक्र पर आधारित होती हैं?
(क) 30 दिन
(ख) 29.5 दिन
(ग) 28 दिन
(घ) 31 दिन
उत्तर :
(ख) 29.5 दिन

प्रश्न 2.
चंद्रमा का क्षीयमाण काल किस अवधि को दर्शाता है?
(क) 14 दिन
(ख) 15 दिन
(ग) 7 दिन
(घ) 29.5 दिन
उत्तर :
(क) 14 दिन

प्रश्न 3.
चंद्रमा का चमकीला भाग किस समय में बढ़ता है?
(क) नवचंद्र से पूर्णचंद्र तक
(ख) पूर्णचंद्र से नवचंद्र तक
(ग) केवल अमावस्या में
(घ) केवल पूर्णिमा में
उत्तर :
(क) नवचंद्र से पूर्णचंद्र तक

Class 8 Science Chapter 11 Important Questions in Hindi आकाशीय परिघटनाएँ और काल निर्धारण

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : चंद्रमा का चमकीला भाग केवल सूर्य के प्रकाश के कारण दिखाई देता है।
कथन II : चंद्रमा का आकार उसके स्वयं के प्रकाश के कारण बदलता है।
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर :
(क) कथन I सही है और II गलत है।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : चंद्रमा का क्षीयमाण काल कृष्ण पक्ष कहलाता है।
कथन II : चंद्रमा का वर्धमान काल शुक्ल पक्ष कहलाता है।
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर :
(घ) दोनों I और II सही हैं।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : चंद्रमा की कलाएँ एक महीने में एक चक्र पूरा करती हैं।
कथन II : चंद्रमा की कलाएँ सूर्य के प्रकाश के कारण दिखाई देती हैं।
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर :
(घ) दोनों I और II सही हैं।

स्थिति अध्ययन

रिया ने अपनी विज्ञान की किताब में पढ़ा कि चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा लगभग 27.3 दिनों में पूरी करता है। एक शाम उसने आसमान में ‘बालचंद्र’ (हंसिया जैसा चाँद) देखा। उसके दादाजी ने बताया कि यह शुक्ल पक्ष की शुरुआत है और अब चाँद हर रात बड़ा होता जाएगा। रिया ने गौर किया कि चाँद न केवल आकार बदल रहा है, बल्कि हर दिन उसके उगने का समय भी बदल रहा है। उसने सोचा कि यदि चंद्रमा की गति धीमी हो जाए, तो हमारे कैलेंडरों पर क्या असर पड़ेगा।

क्षमता-आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
यदि चद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाए और उसका अंधकार वाला भाग हमारी ओर हो, तो उस स्थिति को क्या कहेंगे?
उत्तर :
इस स्थिति को अमावस्या या नवचंद्र कहा जाता है।

Class 8 Science Chapter 11 Important Questions in Hindi आकाशीय परिघटनाएँ और काल निर्धारण

प्रश्न 2.
चंद्रमा की परिक्रमा गति कम होने पर एक ‘चंद्र मास’ की अवधि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर :
चंद्रमा की परिक्रिमा गति कम होने पर चंद्र मास की अवधि बढ़ जाएगी और एक महीना पूरा होने में अधिक समय लगेगा।

प्रश्न 3.
चंद्रमा की बदलती कलाओं का हमारे सामाजिक और वैज्ञानिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है? (कोई दो बिंदु लिखिए)
उत्तर :
(i) कैलेंडर और त्यौहारः चंद्रमा की कलाओं के आधार पर ही हिंदू और इस्लामिक जैसे चंद्र कैलेंडरों की तिथियाँ और त्यौहार (जैसे-ईद, दिवाली) निर्धारित किए जाते हैं।
(ii) समय का मापन : प्राचीन काल से ही चंद्रमा के घटने-बढ़ने के चक्र का उपयोग महीनों और समय के अंतराल को मापने के एक प्राकृतिक साधन के रूप में किया जाता रहा है।

अभिकथन-कारण प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों में, अभिकथन (A) के बाद कारण
(R) दिया गया है। सही विकल्प का चयन इस रूप में करें-
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं
परंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) संही है परंतु कारण (R) गलत है।
(घ) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।
1. (A) : चंद्रमा की कलाएँ समय मापन का एक महत्वपूर्ण आधार हैं।
(R) : चंद्रमा की कलाएँ लगभग 29.5 दिन में एक चक्र पूरा करती हैं।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

2. (A) : सौर कालदर्शक में 365 दिन होते हैं।
(R) : पृथ्वी सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा करने में लगभग 365 दिन लगाती है।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

3. (A) : चंद्र-सौर कालदर्शक में 12 चंद्र महीने होते हैं।
(R) : चंद्र-सौर कालदर्शक चंद्रमा की कलाओं पर आधारित है।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

4. (A) : भारतीय राष्ट्रीय कालदर्शक में 365 दिन होते हैं।
(R) : यह एक सौर कालदर्शक है जो ग्रेगोरी कालदर्शक के समान है।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

5. (A) : चंद्रमा की कलाओं के आधार पर पर्व मनाए जाते हैं।
(R) : चंद्रमा की कलाएँ समय के साथ बदलती हैं और यह प्राकृतिक चक्र का हिस्सा हैं।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

रिक्त स्थान भरिए

1. चंद्रमा का ______ भाग सृर्य के प्रकाश से ______ होता है, जिससे हम उसे रात के आकाश में देख पाते हैं।
उत्तर : चमकीला, दीप्तिमान

2. चंद्रमा की कलाएँ ______ और ______ के चक्र के अनुसार बदलती हैं।
उत्तर : क्षीयमाण काल, वर्धमान काल

3. चंद्रमा की कलाओं का एक चक्र लगभग ______ दिन का होता है।
उत्तर : 29

Class 8 Science Chapter 11 Important Questions in Hindi आकाशीय परिघटनाएँ और काल निर्धारण

4. जब चंद्रमा का चमकीला भाग ______ होता है, तो उसे ______ चंद्रमा कहा जाता है।
उत्तर : पूर्ण, पूर्ण चंद्रमा

5. चंद्रमा का ______ भाग धीरे-धीरे ______ के दौरान घटता है।
उत्तर : चमकीला, क्षीयमाण काल।

मिलान कीजिए

चंद्रमा की कलाएँ

कॉलम अ कॉलम ब
1. पूर्णचंद्र (क) चंद्रमा का चमकीला भाग लगभग एक सप्ताह में घटता है।
2. अमावस्या (ख) जिस दिन चंद्रमा एक पूर्ण चमकीले वृत्त के रूप में दिखाई देता है।
3. अर्धचंद्र (ग) जिस दिन चंद्रमा दृश्यमान नहीं होता है।
4. क्षीयमाण काल (घ) चंद्रमा का वह काल जिसमें चमकीले भाग में वृद्धि होती है।

उत्तर :

कॉलम अ कॉलम ब
1. पूर्णचंद्र (ख) जिस दिन चंद्रमा एक पूर्ण चमकीले वृत्त के रूप में दिखाई देता है।
2. अमावस्या (ग) जिस दिन चंद्रमा दृश्यमान नहीं होता है।
3. अर्धचंद्र (घ) चंद्रमा का वह काल जिसमें चमकीले भाग में वृद्धि होती है।
4. क्षीयमाण काल (क) चंद्रमा का चमकीला भाग लगभग एक सप्ताह में घटता है।

सत्य/असत्य संबंधी प्रश्न

1. चंद्रमा की कलाएँ पृथ्वी के चारों ओर उसकी स्थिति के कारण बदलती हैं।
उत्तर : सत्य

2. चंद्रमा की कलाएँ केवल एक महीने में एक बार ही दिखाई देती हैं।
उत्तर : असत्य

3. चंद्रमा की कलाएँ पृथ्वी से देखे जाने वाले चंद्रमा के प्रकाश के विभिन्न हिस्सों के कारण होती हैं।
उत्तर : सत्य

Class 8 Science Chapter 11 Important Questions in Hindi आकाशीय परिघटनाएँ और काल निर्धारण

4. चंद्रमा की कलाएँ केवल पूर्णिमा के दिन ही स्पष्ट होती हैं।
उत्तर : असत्य

5. चंद्रमा की कलाएँ पृथ्वी के वायुमंडल के प्रभाव से भी प्रभावित होती हैं।
उत्तर : सत्य

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
राधिका का जन्म 15 जून को अमावस्या के दिन हुआ था। क्या उसका जन्मदिन प्रतिवर्ष अमावस्या के दिन ही होता है? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
नहीं, राधिका का जन्मदिन प्रतिवर्ष अमावस्या के दिन नहीं होता है। राधिका का जन्मदिन अमावस्या के दिन हुआ था, जिसका अर्थ है कि उस दिन चंद्रमा पर पूरी तरह से अंधेरा था। चंद्रमा की कलाएँ हर महीने बदलती हैं और अमावस्या के बाद पहले दिन को चंद्रमा का नया रूप (चंद्रमा की पहली कला) दिखाई देता है। चंद्रमा की कलाएँ लगभग 29.5 दिनों में एक चक्र पूरा करती हैं।

प्रश्न 2.
राज ने कहा, “मैंने एक नया चंद्रमा देखा और जब सूर्य अस्त हो रहा था, तो यह उत्तर दिशा में उदित हो रहा था।” मीना ने कहा, “एक बार मैंने शाम के समय पश्चिम दिशा में नया चंद्रमा देखा था।” दोनों में से किसकी बात सत्य है?
उत्तर :
मीना की बात सत्य है। नया चंद्रमा (जिसे अमावस्या भी कहा जाता है) सूर्य के अस्त होने के समय पश्चिम दिश्म में नहीं दिखाई देता। नया चंद्रमा आमतौर पर सूर्य के साथ होता है, इसलिए यह सूर्य के अस्त होने के समय उत्तर दिशा में नहीं हो सकता। राज की बात गलत है क्योंकि नया चंद्रमा सूर्य के साथ ही अस्त होता है और इसे केवल सूर्य के उगने के समय देखा जा सकता है, जबकि यह पश्चिम दिशा में नहीं होगा।

प्रश्न 3.
चंद्र-सौर कालदर्शक का महत्व क्या है?
उत्तर :
चंद्र-सौर कालदर्शक का महत्व इस बात में है कि यह चंद्रमा की कलाओं के साथ-साथ सौर चक्र को भी ध्यान में रखता है। इसमें 12 चंद्र महीने होते हैं, जो कुल 354 दिनों के होते हैं। चूँकि इसमें सौर वर्ष की तुलना में लगभग 11 दिन कम होते हैं, इसलिए हर 2 से 3 वर्षों में एक अतिरिक्त महीना जोड़ना पड़ता है। यह प्रणाली कृषि, त्योहारों और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए समय निर्धारण में सहायक होती है। भारत के विभिन्न भागों में इस कालदर्शक का उपयोग किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि चंद्र और सौर चक्र के बीच संतुलन बना रहे।

प्रश्न 4.
चंद्रमा की कलाओं का अध्ययन क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर :
चंद्रमा की कलाओं का अध्ययन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें चंद्रमा के विभिन्न चरणों को समझने में मदद करता है, जो पृथ्वी पर कई प्राकृतिक घटनाओं को प्रभावित करते हैं। चंद्रमा की कलाएँ, जैसे कि अमावस्या, पूर्णिमा, और अन्य चरण, न केवल रात के आकाश में चंद्रमा की उपस्थिति को दर्शाती हैं, बल्कि ये कृषि, जलवायु, और समुद्री ज्वार-भाटा पर भी प्रभाव डालती हैं। इसके अलावा, चंद्रमा की कलाओं का अध्ययन हमें यह जानने में भी मदद करता है कि कब चंद्रमा को देखना सबसे अच्छा होता है, जिससे हम इसे सही समय पर देख सकें और इसके अद्भुत रूपों का आनंद ले सकें।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
संगीता ने कहा, “मैंने एक पूर्ण चंद्रमा देखा और जब सूर्य उग रहा था, तो चंद्रमा पश्चिम में अस्त हो रहा था।” राधिका ने कहा, “एक बार मैंने सुबह के समय पूर्व दिशा में पूर्ण चंद्रमा देखा था।” दोनों में से किसकी बात सत्य है?
उत्तर :
संगीता की बात सत्य है। पूर्ण चंद्रमा सामान्यतः सूर्य के अस्त होने के समय पश्चिम दिशा में अस्त होता है। जब सूर्य उगता है, तो चंद्रमा पश्चिम में होता है। राधिका की बात गलत है, क्योंकि सुबह के समय चंद्रमा पूर्ण नहीं हो सकता है, जब सूर्य पूर्व दिशा में उगता है। इस समय चंद्रमा आमतौर पर या तो अस्त हो रहा होता है या फिर उसके उगने का समय होता है, लेकिन पूर्ण चंद्रमा पूर्व दिशा में नहीं दिखाई देगा।

Class 8 Science Chapter 11 Important Questions in Hindi आकाशीय परिघटनाएँ और काल निर्धारण

प्रश्न 2.
सीमा ने चंद्रमा को रात के समय पश्चिम दिशा में देखा-
(i) सीमा द्वारा प्रेक्षित चंद्रमा की कला का चित्र बनाइए।
उत्तर :
सीमा ने रात के समय चंद्रमा को देखा, तो चंद्रमा की कला आमतौर पर कृष्ण पक्ष में होगी, जहाँ चंद्रमा का चमकीला भाग घटता हुआ दिखाई देता है।
Class 8 Science Chapter 11 Important Questions in Hindi आकाशीय परिघटनाएँ और काल निर्धारण 1
(ii) क्या यह चंद्रमा का वर्धमान काल है या क्षीयमाण काल?
उत्तर :
चूँकि सीमा ने चंद्रमा को पश्चिम दिशा में देखा और यह चंद्रमा का घटता हुआ भाग है, इसलिए यह चंद्रमा का क्षीयमाण काल (कृष्ण पक्ष) है। इस समय चंद्रमा की कला घट रही होती है, जो दर्शाती है कि यह क्षीयमाण काल में है।

 

The post Class 8 Science Chapter 11 Important Questions in Hindi आकाशीय परिघटनाएँ और काल निर्धारण appeared first on Learn CBSE.



from Learn CBSE https://ift.tt/6ovjBVA
via IFTTT

Sunday, 3 May 2026

Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस

Chapter-wise Class 8 Science Important Questions and Class 8 Science Chapter 10 Extra Questions and Answers in Hindi Medium प्रकाश दर्पण एवं लेंस are useful for focused study.

Class 8 Science Chapter 10 Extra Questions and Answers in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
उत्तल दर्पण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(क) उत्तल दर्पण का प्रतिबिंब हमेशा सीधा और बड़ा होता है।
(ख) उत्तल दर्पण का प्रतिबिंब हमेशा उल्टा और छोटा होता है।
(ग) उत्तल दर्पण का प्रतिबिंब हमेशा सीधा और छोटा होता है।
(घ) उत्तल दर्पण का प्रतिबिंब कभी भी नहीं बनता है।।
उत्तर :
(ग) उत्तल दर्पण का प्रतिबिंब हमेशा सीधा और छोटा होता है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : अवतल दर्पण का उपयोग दंत चिकित्सा में किया जाता है।
कथन II : अवतल दर्पण का उपयोग पार्शव दृश्य दर्पण के रूप मे किया जाता है।
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर :
(क) कथन I सही है और II गलत है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : उत्तल दर्पण का प्रतिबिंब हमेशा उल्टा और छोटा होता है।
कथन II : अवतल दर्पण का प्रतिबिंब हमेशा सीधा और बड़ा होता है।
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर :
(ग) दोनों I और II गलत हैं।

Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : गोलीय दर्पणों का प्रतिबिंब आकार में बदलता है और उल्टा भी हो सकता है।
कथन II : समतल दर्पण का प्रतिबिंब हमेशा सीधा और समान आकार का होता है।
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर :
(घ) दोनों I और II सही हैं।

प्रश्न 5.
एक समतल दर्पण पर आपतित प्रकाश की एक किरण और उसके संगत परिवर्तित किरण को दर्शाया गया है। आपतित किरण दर्पण पर अभिलंब के साथ 30° का कोण बनाती है। परिवर्तित किरण और दर्पण के बीच बने कोण का मान कितना है?
Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस 1
(क) 30°
(ख) 60°
(ग) 45°
(घ) 90°
उत्तर :
(ख) 60°

प्रश्न 6.
जब आप एक उत्तल लेंस के माध्यम से एक वस्तु को देखते हैं, तो आप क्या अनुभव करते हैं?
(क) वस्तु का आकार बढ़ जाता है।
(ख) वस्तु का आकार घट जाता है।
(ग) वस्तु का आकार समान रहता है।
(घ) वस्तु उल्टी दिखाई देती है।
उत्तर :
(क) वस्तु का आकार बढ़ जाता है।

प्रश्न 7.
यदि आप एक अवतल दर्पण के सामने खड़े होते हैं और अपने प्रतिबिंब को देखते हैं, तो आप क्या देखेंगे?
(क) आपका प्रतिबिंब वास्तविक और सीधा होगा।
(ख) आपका प्रतिबिंब वास्तविक और उल्टा होगा।
(ग) आपका प्रतिबिंब आभासी और सीधा होगा।
(घ) आपका प्रतिबिंब आभासी और उल्टा होगा।
उत्तर :
(ग) आपका प्रतिबिंब आभासी और सीधा होगा।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(क) अवतल दर्पण हमेशा वस्तु को बड़ा दिखाता है।
(ख) उत्तल दर्पण हमेशा वस्तु को छोटा दिखाता है।
(ग) अवतल दर्पण केवल वस्तुओं को सीधा दिखाता है।
(घ) उत्तल दर्पण वस्तुओं को हमेशा उल्टा दिखाता है।
उत्तर :
(ख) उत्तल दर्पण हमेशा वस्तु को छोटा दिखाता है।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(क) समतल दर्पण में छवि हमेशा वास्तविक होती है।
(ख) अवतल लेंस हमेशा वस्तु को बड़ा दिखाता है।
(ग) उत्तल लेंस वस्तु के पीछे एक वास्तविक छवि बनाता है।
(घ) समतल दर्पण में छवि हमेशा आभासी होती है।
उत्तर :
(घ) समतल दर्पण में छवि हमेशा आभासी होती है।

Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस

प्रश्न 10.
निम्नलिखित में से किसमें सभी उदाहरण सही सुमेलित हैं?
(क) अवतल दर्पण- एक चम्मच, एक गाड़ी का साइड मिरर, एक बाथरूम का दर्पण।
(ख) उत्तल दर्पण- एक समतल दर्पण, एक गोल दर्पण, एक टेबल मिरर।
(ग) समतल दर्पण- एक दीवार का दर्पण, एक काँच की शीट, एक फोटोग्राफी का दर्पण।
(घ) उत्तल लेंस- एक चश्मा, एक कैमरा लेंस, एक टेलीस्कोप लेंस।
उत्तर :
(क) अवतल दर्पण- एक चम्मच, एक गाड़ी का साइड मिरर, एक बाथरूम का दर्पण।

स्थिति अध्ययन

रवि के पिता एक दंत चिकित्सक हैं। एक दिन रवि ने देखा कि उसके पिता मरीज के दाँतों की जाँच के लिए एक विशेष छोटे दर्पण का उपयोग कर रहे हैं। जब दर्पण दाँतों के बहुत करीब होता है, तो दाँत बड़े और साफ दिखाई देते हैं। बाद में, रवि ने अपनी कार के किनारें लगे दर्पण में देखा तो उसे पीछे का पूरा रास्ता और बहुत सारी गाड़ियाँ एक साथ छोटी लेकिन सीधी दिखाई दीं।

क्षमता-आधारित प्रश्न :

प्रश्न 1.
रवि के पिता द्वारा दाँतों के निरीक्षण के लिए उपयोग किए गए दर्पण की प्रकृति क्या है?
उत्तर :
अवतल दर्पण।

प्रश्न 2.
कार के साइड मिरर में दूर स्थित गाड़ियों का प्रतिबिंब सदैव सीधा और छोटा क्यों दिखाई देता है?
उत्तर :
क्योंकि वह एक उत्तल दर्पण होता है, जो सदैव सीधा और छोटा (लघुकृत) प्रतिबिंब बनाता है।

प्रश्न 3.
यदि रवि कार के साइड मिरर (उत्तल दर्पण) की जगह समतल दर्पण लगा दे, तो उसे ड्राइविंग के दौरान किन दो मुख्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है?
उत्तर :
(i) सीमित दृष्टि क्षेत्र : समतल दर्पण उत्तल दर्पण की तुलना में बहुत छोटा क्षेत्र दिखा पाता है, जिससे पीछे का पूरा ट्रैफिक नजर नहीं आएगा।
(ii) दूरी का गलत अनुमान : उत्तल दर्पण बड़े क्षेत्र को समेट कर छोटा दिखाता है, जबकि समतल दर्पण समान आकार दिखाता है, जिससे सड़क के कोनों या तीव्र मोड़ पर अन्य वाहनों को देख पाना कठिन हो जाएगा।

अभिकथन-कारण प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों में, अभिकथन (A) के बाद कारण
(R) दिया गया है। सही विकल्प का चयन इस रूप में करें-
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A ) और कारण (R ) दोनों सही हैं परंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(घ) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।
1. (A) : उत्तल लेंस प्रकाश किरणों को अभिसरित करता है।
(R) : उत्तल लेंस का मध्य भाग किनारों की तुलना में मोटा होता है।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

2. (A) : अवतल लेंस द्वारा बना प्रतिबिंब सदैव उल्टा होता है।
(R) : अवतल लेंस प्रकाश किरणों को अपसरित करता है।
उत्तर :
(ग) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।

Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस

3. (A) : दर्पणों के विपरीत, लेंसों पर पड़ने वाला प्रकाश उनके पार निकल जाता है।
(R) : लेंस पारदर्शी पदार्थ का एक टुकड़ा होता है।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

4. (A) : लेंस का उपयोग दृष्टि सुधारने के लिए किया जाता है।
(R) : लेंस आँखों के लिए उपयोगी होते हैं।
उत्तर :
(ग) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।

5. (A) : प्रकाश किरणें जब अवतल लेंस से गुजरती हैं, तो वे बाहर की ओर वक्रित होती हैं।
(R) : अवतल लेंस का मध्य भाग पतला होता है।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

रिक्त स्थान भरिए

1. अवतल दर्पण प्रकाश किरणों को करता है, जिससे कि वे एक छोटे क्षेत्र में हो जाते हैं।
उत्तर : अभिसरित, एकत्रित

2. उत्तल लेंस प्रकाश किरणों को करता है, जिससे कि वे एक बिंदु पर होते हैं।
उत्तर : अभिसरित, एकत्रित

3. जब प्रकाश किसी दर्पण पर गिरता है, तो और के बीच का कोण समान होता है।
उत्तर : आपतित किरण, प्रतिवर्ती किरण

4. सौर-संकेंद्रित उपकरणों में, अवतल दर्पण ______ के प्रकाश को संकेंद्रित करके ______ उत्पन्न करता है।
उत्तर : सूर्य, ऊष्मा

5. ______ लेंस का उपयोग दूरदर्शी के लिए किया जाता है, जो प्रकाश को एक बिंदु पर संकेंद्रित करता है।
उत्तर : उत्तल

मिलान कीजिए

I.

कॉलम अ कॉलम ब
1. आपतित किरण (क) यह वह किरण है जो दर्पण से वापस लौटती है।
2. परावर्तित किरण (ख) यह वह किरण है जो दर्पण पर गिरती है।
3. आपतन कोण (ग) यह कोण अभिलंब और परावर्तित किरण के बीच होता है।
4. परावर्तन कोण (घ) यह कोण आपतित किरण और अभिलंब के बीच होता है।

उत्तर :

कॉलम अ कॉलम ब
1. आपतित किरण कॉलम ब
2. परावर्तित किरण (ख) यह वह किरण है जो दर्पण पर गिरती है।
3. आपतन कोण (क) यह वह किरण है जो दर्पण से वापस लौटती है।
4. परावर्तन कोण (घ) यह कोण आपतित किरण और अभिलंब के बीच होता है।

II.

कॉलम अ कॉलम ब
1. समतल दर्पण (क) यह वस्तु को बड़ा दिखाता है।
2. उत्तल लेंस (ख) यह वस्तु का सही आकार और आमाप में प्रतिबिंब देता है।
3. अवतल लेंस (ग) आपतन कोण और परावर्तन कोण बराबर होते हैं।
4. परावर्तन का नियम (घ) यह वस्तु को छोटा दिखाता है।

उत्तर :

कॉलम अ कॉलम ब
1. समतल दर्पण (ख) यह वस्तु का सही आकार और आमाप में प्रतिबिंब देता है।
2. उत्तल लेंस (क) यह वस्तु को बड़ा दिखाता है।
3. अवतल लेंस (घ) यह वस्तु को छोटा दिखाता है।
4. परावर्तन का नियम (ग) आपतन कोण और परावर्तन कोण बराबर होते हैं।

सत्य/असत्य संबंधी प्रश्न

1. अवतल दर्पण का उपयोग वस्तुओं को बड़ा दिखाने के लिए किया जाता है।
उत्तर : सत्य।

2. उत्तल लेंस हमेशा वस्तुओं को बड़ा दिखाता है।
उत्तर : असत्य

3. समतल दर्पण में वस्तु की छवि वस्तु के समान होती है।
उत्तर : सत्य।

Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस

4. अवतल लेंस वस्तुओं को हमेशा छोटे आकार में दिखाता है।
उत्तर : असत्य

5. उत्तल दर्पण का उपयोग सौर-संकेंद्रित यंत्रों में किया जाता है।
उत्तर : सत्य।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
आप एक विज्ञान शिक्षक हैं। आप अपने छात्रों को यह समझाना चाहते हैं कि अवतल और उत्तल दर्पणों का उपयोग किस प्रकार किया जाता है। आप उन्हें क्या उदाहरण देंगे?
उत्तर :
अवतल दर्पण का उपयोग मुख्यतः टॉर्च लाइट और दंत चिकित्सक के दर्पण में किया जाता है। ये दर्पण प्रकाश को एक बिंदु पर संकेंद्रित करते हैं, जिससे स्पष्ट प्रतिबिंब मिलता है। उत्तल दर्पण का उपयोग कारों और स्कूटरों की हेडलाइट में होता है, जिससे चालक को एक विस्तृत दृष्टि मिलती है। ये दर्पण हमेशा सीधा और छोटा प्रतिबिंब बनाते हैं, जिससे सुरक्षा बढ़ती है।

प्रश्न 2.
कल्पना कीजिए कि आप एक विज्ञान प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं। आप दर्शकों को दर्पणों के विभिन्न प्रकारों के बारे में बताना चाहते हैं। आप क्या जानकारी साझा करेंगे?
उत्तर :
मैं दर्शकों को बताऊँगा कि दर्पण मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं-समतल, अवतल, और उत्तल। समतल दर्पण हमेशा वस्तु का समान आकार और सीधा प्रतिबिंब बनाते हैं। अवतल दर्पण बड़े आकार का और उल्टा प्रतिबिंब बनाते हैं, जबकि उत्तल दर्पण हमेशा छोटे और सीधे प्रतिबिंब बनाते हैं। इनका उपयोग विभिन्न उपकरणों में किया जाता है, जैसे दंत चिकित्सा, टॉर्च लाइट, और वाहनों के हेडलाइट में।

प्रश्न 3.
एक अवतल दर्पण को किसी दीवार पर लगाकर उसके सामने एक वस्तु रखें। अब वस्तु के प्रतिबिंब को देखें। क्या आप देखते हैं कि प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार से बड़ा है या छोटा? जब आप वस्तु को दर्पण के समीप लाते है, तो प्रतिबिंब में क्या परिवर्तन होता है? अवतल दर्पण का उपयोग किन-किन स्थानों पर किया जाता है?
उत्तर :
जब आप अवतल दर्पण के सामने एक वस्तु रखते हैं, तो आप देखेंगे कि प्रतिबिंब वस्तु के आकार से बड़ा और सीधा होता है। जब आप वस्तु को दर्पण के समीप लाते हैं, तो प्रतिबिंब उल्टे आकार का हो जाता है और इसका आकार भी छोटा होता है। अवतल दर्पण का उपयोग दंत चिकित्सकों द्वारा दाँतों के निरीक्षण के लिए किया जाता है, क्योंकि यह दाँतों का एक बड़ा और स्पष्ट प्रतिबिंब प्रदान करता है। इसके अलावा, अवतल दर्पण का उपयोग टॉर्च लाइटों और कारों के हेडलाइट में भी किया जाता है, ताकि प्रकाश को एकत्रित कर अधिकतम क्षेत्र में फैलाया जा सके।

Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस

प्रश्न 4.
एक उत्तल लेंस को किसी पुस्तक के ऊपर रखें और देखें कि आप पुस्तक के शब्दों को कैसे देखते हैं। क्या आप देखते हैं कि शब्दों का आकार छोटा है या बड़ा? जब आप लेंस को पुस्तक से दूर ले जाते हैं, तो क्या परिवर्तन होता है? उत्तल लेंस का उपयोग किन-किन उपकरणों में किया जाता है?
उत्तर :
जब आप उत्तल लेंस को पुस्तक के ऊपर रखते हैं, तो आप देखेंगे कि शब्दों का आकार छोटा और उल्टा होता है। जब आप लेंस को पुस्तक से दूर ले जाते हैं, तो शब्दों का आकार और भी छोटा होता जाता है। उत्तल लेंस का उपयोग विभिन्न उपकरणों में किया जाता है, जैसे कि चश्मे (ऐनक), कैमरों, दूरदर्शी टेलीविजन सेटों और सूक्ष्मदर्शियों में। ये लेंस प्रकाश को एकत्रित करके वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखने में मद्द करते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कल्पना कीजिए कि आप एक विज्ञान प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं और आपको प्रकाश के परावर्तन के नियमों को समझाना है। आप अपने दर्शकों को कौन-कौन से महत्वपूर्ण नियम बताएँगे?
उत्तर :
प्रकाश के परावर्तन के नियमों को समझाने के लिए, निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देना आवश्यक है :
(i) आपतन और परावर्तन कोण :

  • जब प्रकाश की किरण किसी दर्पण पर गिरती है, तो उसे आपतित किरण कहा जाता है। दर्पण पर पड़ने वाले बिंदु पर एक रेखा खींची जाती है, जिसे अभिलंब कहा जाता है।
  • आपतन कोण (i) और परावर्तन कोण (r) के बीच एक महत्वपूर्ण संबंध होता है। ये दोनों कोण अभिलंब के सापेक्ष मापे जाते हैं और ये हमेशा बराबर होते हैं, अर्थात् i=r

(ii) सभी किरणें एक ही तल में :

  • आपतित किरण, अभिलंब और परावर्तित किरण सभी एक ही समतल में स्थित होते हैं।

प्रश्न 2.
एक अवतल लेंस को किसी छोटे अक्षर जैसे कि ‘A’ के ऊपर लाइए और उस दूरी को पहचानिए जिस पर अक्षर का प्रतिबिंब दिखाई देने लगता है। अब इसे अक्षर से दूर ले जाइए। आप क्या अवलोकन करते हैं? बताइए अवतल लेंस किस प्रकार का लेंस होता है?
उत्तर :
जब आप अवतल लेंस को अक्षर ‘A’ के ऊपर लाते हैं, तो आप देखेंगे कि अक्षर का प्रतिबिंब हमेशा उल्टा और छोटा दिखाई देता है, चाहे आप लेंस को कितनी भी दूरी पर रखें। अवतल लेंस के साथ, जब आप अक्षर को लेंस से दूर ले जाते हैं, तो प्रतिबिंब का आकार और भी छोटा होता जाता है, लेकिन यह हमेशा उल्टा और आभासी रहता है।
अवतल लेंस एक ऐसा लेंस होता है जो प्रकाश किरणों को बाहर की ओर फैलाता है। इसे नकारात्मक फोकल लंबाई वाला लेंस कहा जाता है। यह लेंस हमेशा आभासी प्रतिबिंब बनाता है, जो कि सीधा और छोटा होता है, और यह लेंस के फोकस से पहले स्थित होता है।

The post Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस appeared first on Learn CBSE.



from Learn CBSE https://ift.tt/KmhvRib
via IFTTT

Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

Chapter-wise Class 8 Science Important Questions and Class 8 Science Chapter 9 Extra Questions and Answers in Hindi Medium विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार are useful for focused study.

Class 8 Science Chapter 9 Extra Questions and Answers in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विलायकों के गुणों को समझने के लिए विभिन्न तापमान पर उनके घुलनशीलता का अध्ययन किया जाता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से उन तापमानों को पहचानिए, जिन पर ठोस बेकिंग सोडा की घुलनशीलता बढ़ती है।
(i) 20° C
(ii) 50° C
(iii) 70° C
(iv) 0° C
(क) (i) और (ii)
(ख) (ii) और (iii)
(ग) (i) और (iv)
(घ) (iii) और (iv)
उत्तर :
(ख) (ii) और (iii)

प्रश्न 2.
नमक और चीनी के जल में घुलने की प्रक्रिया को समझते हुए, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(क) नमक और चीनी जल में समान रूप से घुलते हैं।
(ख) नमक जल में घुलता है लेकिन चीनी नहीं।
(ग) दोनों नमक और चीनी जल में घुलते हैं।
(घ) नमक और चीनी जल में घुलने के बाद विषमरूप मिश्रण बनाते हैं।
उत्तर :
(ग) दोनों नमक और चीनी जल में घुलते हैं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(क) सभी ठोस पदार्थ द्रव में घुल सकते हैं।
(ख) घुलनशीलता तापमान पर निर्भर करती है।
(ग) द्रव में ठोस पदार्थ की घुलनशीलता हमेशा बढ़ती है।
(घ) ठोस पदार्थ की घुलनशीलता गैसों की तुलना में द्रवों में अधिक होती है।
उत्तर :
(ख) घुलनशीलता तापमान पर निर्भर करती है।

प्रश्न 4.
जब ठोस पदार्थ को द्रव में मिलाया जाता है, तो उसे क्या कहा जाता है?
(क) विलयन
(ख) विलेय
(ग) विलायक
(घ) विषमरूप मिश्रण
उत्तर :
(क) विलयन

Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

प्रश्न 5.
जल में गैसों की घुलनशीलता के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(क) गैसें जल में हमेशा घुलती हैं।
(ख) ठंडे जल में गैसों की घुलनशीलता अधिक होती है।
(ग) गर्म जल में गैसें अधिक घुलती हैं।
(घ) गैसों की घुलनशीलता तापमान से प्रभावित नहीं होती।
उत्तर :
(ख) ठंडे जल में गैसों की घुलनशीलता अधिक होती है।

प्रश्न 6.
विलयन की सांद्रता को किस प्रकार परिभाषित किया जाता है?
(क) विलयंन में विलेय की मात्रा के आधार पर।
(ख) विलयन में विलायक की मात्रा के आधार पर।
(ग) केवल विलेय की मात्रा के आधार पर।
(घ) केवल विलायक की मात्रा के आधार पर।
उत्तर :
(क) विलयन में विलेय की मात्रा के आधार पर।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : विषमरूप मिश्रण में घटक स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।
कथन II : समरूप मिश्रण में घटक स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दें।
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दानों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर :
(घ) दोनों I और II सही हैं।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I: विलायक की मात्रा को बढ़ाने से विलेय की घुलनशीलता बढ़ती है।
कथन I: तापमान बढ़ाने से विलेय की घुलनशीलता घटती है।
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर :
(क) कथन I सही है और II गलत है।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I: संतृप्त विलयन में कोई और विलेय नहीं घुल सकता।
कथन II : असंतृप्त विलयन में और विलेय घुल सकते हैं।
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर :
(घ) दोनों I और II सही हैं।

अभिकथन-कारण प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों में, अभिकथन (A) के बाद कारण
(R) दिया गया है। सही विकल्प का चयन इस रूप में करें-
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं परंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सही है कारण (R) गलत है।
(घ) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही हैं।
1. (A) : संतृप्त विलयन में कोई और ठोस घटक नहीं बुल सकता है।
(R) : संतृप्त विलयन वह स्थिति है जब द्रत्र में ठोस घटक की अधिकतम मात्रा घुल चुकी होती है।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

2. (A) : रेत और पानी का मिश्रण एक विलयन है।
(R) : विलयन तब बनता है जब दो या दो सं अधिक पदार्थ बिना किसी रासायनिक परिवर्तन के मिश्रित होते हैं।
उत्तर :
(घ) क्योंकि रेत और पानी का मिश्रण एक विषम मिश्रण है, विलयन नहीं।

3. (A) : गैसों का मिश्रण एक समरूप मिश्रण है।
(R) : समरूप मिश्रण में सभी घटक समान रूप से वितरित होते हैं।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

4. (A) : घुलनशीलता तापमान पर निर्भर करती है।
(R) : तापमान बढ़ने पर ठोस पदार्थों की घुलनशीलता सामान्यतः बढ़ती है।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

5. (A) : विलयन में ठोस घटक को विलायकों के रूप में जाना जाता है।
(R) : विलयन वह स्थिति है जिसमें ठोस और द्रव एक साथ मिलकर एक मिश्रण बनाते हैं।
उत्तर :
(घ) क्योंकि ठोस घटक को विलेय कहा जाता है, जबकि द्रव घटक को विलायक कहा जाता है।

स्थिति अध्ययन

I. सिद्धार्थ ने एक बर्फ के टुकड़े को पानी के एक बर्तन में डाला। कुछ समय बाद, उसने देखा कि बर्फ पानी की सतह पर तैर रही है।

प्रश्न 1.
यह अवलोकन बर्फ और पानी के घनत्व के बारे में क्या सुझाव देता है?
उत्तर :
यह अवलोकन यह सुझाव देता है कि बर्फ का घनत्व पानी की तुलना में कम है। जब बर्फ पानी में डाली जाती है, तो यह पानी की सतह पर तैरती है, क्योंकि इसका घनत्व द्रवित पानी से कम होता है।

प्रश्न 2.
बर्फ का पानी पर तैरने का कारण क्या है?
उत्तर :
बर्फ का पानी पर तैरने का कारण यह है कि बर्फ का घनत्व 0° C पर द्रवित जल की तुलना में हल्का होता है। जब पानी का तापमान 4°C पर अधिकतम घनत्व तक पहुँचता है, तब तापमान कम होने पर बर्फ बनती है। बर्फ के कण एक विशेष तरीके से व्यवस्थित होते हैं, जिससे वे अधिक स्थान घेरते हैं और इसका आयतन बढ़ जाता है, जिससे घनत्व कम हो जाता है।

प्रश्न 3.
यह घटना झीलों और महासागरों में रहने वाले जीवों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर :
यह घटना झीलों और महासागरों में रहने वालं जीवों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जब बर्फ पानी की सतह पर तैरती है, तो गह एक परत बनाती है जो नीचे के पानी का गर्म रखती है। इससे ठंडे मौसम में भी मछलियाँ और अन्य जीवधारी जीवित रह पाते हैं, क्योंकि वे बर्फ की परत के नीचे के गर्म पानी में सुरक्षित रहते हैं।

II. नीचे दी गई तालिका में विभिन्न ठोस पदार्थों और उनके विलायकों के साथ मिलकर बनाए गए विलयनों की जानकारी दी गई है-

Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 1

आप निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
किस ठोस पदार्थ का विलयन सबसे अधिक मात्रा में तैयार किया गया है?
उत्तर :
तालिका के अनुसार, सभी ठोस पदार्थों का विलयन पानी में तैयार किया गया है। यहाँ पर नमक, चीनी, सोडियम बाइकार्बोनेट, कॉफी और चाय सभी का विलयन पानी में किया गया है। इसलिए, यह कहना मुश्किल है कि किसका विलयन सबसे अधिक मात्रा में है, क्योंकि यह मात्रा पर निर्भर करता है कि हम कितनी मात्रा में पानी का उपयोग कर रहें हैं।

प्रश्न 2.
क्या सभी ठोस पदार्थों का विलयन एक समान होता है? अपने उत्तर को स्पष्ट करें।
उत्तर :
नहीं, सभी ठोस पदार्थों का विलयन एक समान नहीं होता है। उदाहरण के लिए, नमक और चीनी दोनों पानी में घुलते हैं, लेकिन उनके घुलने की गति और मात्रा अलग-अलग होती है। कुछ ठोस पदार्थ जैस कि लकड़ी या रेत पानी में नहीं घुलते हैं और इसलिए उनका विलयन नहीं बनता।

प्रश्न 3.
क्या आप किसी अन्य ठोस पदार्थ का नाम बता सकते हैं जो पानी में घुलना है और उसका उपयोग दैनिक जीवन में किया जाता है?
उत्तर :
हाँ, एक अन्य ठोस पदार्थ जा पानी में घुलता है वह है बेकिंग सोडा (सोडियम बाइकार्बोनेट)। इसका उपयोग खाना पकाने में और सफाई के लिए किया जाता है।

रिक्त स्थान भरिए

1. किसी ठोस पदार्थ को द्रव में घोलने पर, यदि ठोस की अधिकतम मात्रा उस द्रव में हो जाती है, तो उसे – कहा जाता है।
उत्तर : घुल, संतृप्त विलयन

2. जब तापमान वढ़ता है, तां अधिकांश ठोस पदार्थों की घुलनशीलता है।
उत्तर : बढ़ती

Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

3. वह विलयन जिसमें नमक जल में पृर्णत: घुल गया हो और दिए गए तापमान पर और अधिक नमक नहीं घुल सकता, उसे _______ विलयन कहा जाता है।
उत्तर : संतृप्त।

मिलान कीजिए

कॉलम अ कॉलम बं
1. अमंतृप्त विलयन (क) वह स्थिति जिसमें कोई विलयन और अधिक विलेय को घोल नहीं सकता
2. संतृप्त विलयन (ख) किसी विलायक में घुलने वाले विलेय की अधिकतम मात्रा
3. घुलनशीलता (ग) वह मिश्रण जिसमें घटक समान रूप से वितरित नहीं होते
4. विषमरूप मिश्रण (घ) वह विलयन जिसमें दिए गए तापमान पर और अधिक विलेय घोला जा सकता है

उत्तर :

कॉलम अ कॉलम बं
1. अमंतृप्त विलयन (क) वह स्थिति जिसमें कोई विलयन और अधिक विलेय को घोल नहीं सकता
2. संतृप्त विलयन (घ) वह विलयन जिसमें दिए गए तापमान पर और अधिक विलेय घोला जा सकता है
3. घुलनशीलता (ख) किसी विलायक में घुलने वाले विलेय की अधिकतम मात्रा
4. विषमरूप मिश्रण (ग) वह मिश्रण जिसमें घटक समान रूप से वितरित नहीं होते

सत्य/असत्य संबंधी प्रश्न

1. ठोस पदार्थों का घनत्व हमेशा द्रवों के घनत्व से अधिक होता है।
उत्तर :
असत्य (ठोस पदार्थों का घनत्व हमेशा द्रवों के घनत्व से अधिक नहीं होता।)

2. एक विलयन में ठोस और द्रव दोनों घटक समान रूप से वितरित होते हैं।
उत्तर : सत्य

3. किसी पदार्थ का द्रव्यमान उस पदार्थ के आयतन के बराबर होता है।
उत्तर :
असत्य (किसी पदार्थ का द्रव्यमान उस पदार्थ के आयतन के बराबर नहीं होता।)

Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

4. संतृप्त विलयन में अधिक ठोस पदार्थ घुल सकता है।
उत्तर :
असत्य (संतृप्त विलयन में अधिक ठोस पदार्थ नहीं घुल सकता है।)

5. वायुमंडल में उपस्थित गैसें एक मिश्रण के रूप में पाई जाती हैं।
उत्तर : सत्य ।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किसी धातु का वजन 300 g है और इसका आयतन 40 cm3 है। इसके घनत्व का परिकलन कीजिए और अनुमान लगाइए कि यह धातु जल में तैरेगी अथवा डूबेगी।
उत्तर:
धातु का वजन = 300 g
आयतन = 40 cm3
घनत्व का सूत्र है :
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 2
अब, जल का घनत्व लगभंग 1 g / cm3 होता है। चूँकि धातु का घनत्व जल के घनत्व से अधिक है (7.5 g / cm3 > 1 g / cm3), यह धातु जल में डूबेगी।

प्रश्न 2.
किसी वस्तु का द्रव्यमान 500 g और आयतन 125 cm3 है। इसका घनत्व क्या है?
उत्तर :
घनत्व की गणना करने के लिए हम वही सूत्र का उपयोग करेंगे :
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 3
वस्तु का घनत्व 4 g / cm3 है।

प्रश्न 3.
किसी वस्तु ‘ A ‘ का द्रव्यमान 150 g और आयतन 30 cm3 है। वस्तु ‘ B ‘ का द्रव्यमान 180 g और आयतन 45 cm3 है। किस वस्तु का घनत्व अधिक है?
उत्तर :
घनत्व (Density) की गणना करने के लिए हम निम्नलिखित सूत्र का उपयोग करते हैं :
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 4
अब हम वस्तु ‘ A ‘ और वस्तु ‘ B ‘ के लिए घनत्व की गणना करते हैं :
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 5
वस्तु ‘ A ‘ का घनत्व (5 g / cm3) वस्तु ‘ B ‘ के घनत्व (4 g / cm3) से अधिक है। इसलिए, वस्तु ‘A’ अधिक घनत्व वाली है।

प्रश्न 4.
किसी वस्तु ‘ X ‘ का द्रव्यमान 300 g और आयतन 75 cm3 है। वस्तु ‘ Y ‘ का द्रव्यमान 250 g और आयतन 50 cm3 है। किस वस्तु का घनत्व कम है?
उत्तर :
घनत्व की गणना करने के लिए हम वही सूत्र का उपयोग करेंगे :
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 6
अब हम वस्तु ‘ X ‘ और वस्तु ‘ Y ‘ के लिए घनत्व की गणना करते हैं :
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 7
वस्तु ‘ X ‘ का घनत्व ( 4 g / cm3) वस्तु ‘ Y ‘ के घनत्व (5 g / cm3) से कम है। इसंलिए, वस्तु ‘ X ‘ का घनत्व कम है।

प्रश्न 5.
एक ताँबे के ब्लॉक का द्रव्यमान 800 g और घनत्व 8.9 g / cm3 है। इसका आयतन क्या होगा?
उत्तर :
आयतन ज्ञात करने के लिए हम घनत्व के सूत्र का उपयोग करेंगे :
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 8
इसलिए, ताँबे के ब्लॉक का आयतन लगभग 89.89 cm3 है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
जब चीनी को जल में घोलते हैं, तो क्या होता है? क्या चीनी का घुलना एक समरूप मिश्रण बनाता है या विषमरूप मिश्रण? व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
जब चीनी (ठोस) को जल (द्रव) में घोलते हैं, तो चीनी के कण जल के कणों के बीच में समाहित हो जाते हैं। इस प्रक्रिया में चीनी के कण जल में पूरी तरह से घुल जाते हैं और एक समरूप मिश्रण (सॉल्यूशन) का निर्माण करते हैं। इस मिश्रण में चीनी के कण और जल के कण एक समान रूप से जितरित होते हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक समफ़प मिश्रण है। समरूप मिश्रण में सभी घटक एक समान रूप से मिलते हैं और इसे किसी भी भाग से देखने पर समान दिखता है।

प्रश्न 2.
जब तेल को जल में डाला जाता है, तो तेल ऊपर तैरता है। इसका कारण क्या है? क्या यह एक समरूप मिश्रण बनाता है या विषमरूप मिश्रण? व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
जब तेल को जल में डाला जाता है, तो तेल जल की सतह पर तैरता है। इसका मुख्य कारण यह है कि तेल का घनत्व जल से कम होता है। चूँकि तेल हल्का होता है, इसलिए यह जल की सतह पर तैरता है। इस स्थिति में, तेल और जल एक विषमरूप मिश्रण बनाते हैं, क्योंकि दोनों घटक स्पष्ट रूप से अलग-अलग परतों में दिखाई देते हैं। विषमरूप मिश्रण में घटक एक-दूसरे से अलग रहते हैं और एक समान रूप से वितरित नहीं होते हैं। इसलिए, तेल और जल को मिलाने पर हमें दो अलग-अलग परतें दिखाई देती हैं।

Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

प्रश्न 3.
पृथ्वी की संरचना में विभिन्न परतों का क्या महत्व है और ये परतें किस प्रकार की होती हैं?
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 9
उत्तर :
पृथ्वी की संरचना में चार मुख्य परतें होती हैं : भू-पर्पटी, अध:प्रावार, बाहरी क्रोड, और आंतरिक क्रोड। भू-पर्पटी सबसे बाहरी और हल्की परत है, जो पृथ्वी की सतह को बनाती है। जैसे-जैसे हम पृथ्वी के केंद्र की ओर बढ़ते हैं, तापमान और दबाव दोनों में वृद्धि होती है, जिससे अध:प्रावार और क्रोड की घनत्व में वृद्धि होती है। यह घनत्व वृद्धि पृथ्वी के आंतरिक संरचना को समझने में मदद करती है और भूकंप, ज्वालामुखी जैसी भूवैज्ञानिक गतिविधियों को भी प्रभावित करती है। इस प्रकार, इन परतों का अध्ययन पृथ्वी के विकास और उसके भौतिक गुणों को समझने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

The post Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार appeared first on Learn CBSE.



from Learn CBSE https://ift.tt/ZSrb4tQ
via IFTTT

Friday, 1 May 2026

Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

Chapter-wise Curiosity Class 8 Solutions and Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi Medium विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार are useful for focused study.

Class 8th Science Chapter 9 Question Answer in Hindi Medium

Science Class 8 Chapter 9 Question Answer in Hindi

NCERT Class 8 Science Chapter 9 Question Answer Hindi Medium

जिज्ञासा जीवित रखें (पृष्ठ 149-151)

प्रश्न 1.
बताइए कि नीचे दिए गए कथन सत्य हैं अथवा असत्य। असत्य कथनों को सत्य बनाइए।
(क) ऑक्सीजन गैस ठंडे पानी की अपेक्षा गरम पानी में अधिक घुलनशील होती है।
(ख) रेत और पानी का मिश्रण एक विलयन है।
(ग) किसी वस्तु द्वारा घेरे गए स्थान को उसका द्रव्यमान कहते हैं।
(घ) असंतृप्त विलयन में संतृप्त विलयन की अपेक्षा अधिक विलयन घुला हुआ होता है।
(ङ) वायुमंडल में उपस्थित विभिन्न गैसें भी एक समरूपी मिश्रण हैं।
उत्तर :
(क) असत्य, (सत्य रूपांतरण : ऑक्सीजन गैस ठंडे पानी की अपेक्षा गरम पानी में कम घुलनशील होती है।
(ख) असत्य, (सत्य रूपांतरण : रेत और पानी का मिश्रण एक निलंबन है, न कि विलयन।
(ग) असत्य, (सत्य रूपांतरण : किसी वस्तु द्वारा घेरे गए स्थान को उसका आयतन कहते हैं।)
(घ) असत्य, (सत्य रूपांतरण : असंतृप्त विलयन में संतृप्त विलयन की अपेक्षा कम विलयन घुला हुआ होता है।)
(ङ) सत्य।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) किसी ठोस का आयतन विस्थापन विधि द्वारा मापा जा सकता है जहाँ ठोस को जल में ____ जाता है और जल स्तर की _____ मापी जाती है।
उत्तर : डुबोया, उच्चता

(ख) किसी विशिष्ट तापमान पर _____ में घुली ______ की अधिकतम मात्रा उस तापमान पर उसकी विलेयता कहलाती है।
उत्तर : विलेय, विलायक

(ग) प्रायः तापमान में वृद्धि से घनत्व _______ है।
उत्तर : कम

(घ) वह विलयन जिसमें ग्लूकोस जल में पूर्णतः घुल गया हो तथा दिए गए तापमान पर और अधिक ग्लूकोस नहीं घुल सकता, ग्लूकोस का _______ विलयन कहलाता है।
उत्तर : संतृप्त।

Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

प्रश्न 3.
आप जल से भरे गिलास में तेल डालते हैं। तेल ऊपर तैरने लगता है। इससे आपको क्या ज्ञात होता है?
(क) तेल जल से अधिक सघन होता है।
(ख) जल तेल से अधिक सघन होता है।
(ग) तेल और जल का घनत्व समान होता है।
(घ) तेल जल में घुल जाता है।
उत्तर :
(ख) जल तेल से अधिक सघन होता है।

प्रश्न 4.
किसी पत्थर की मूर्ति का वजन 225 g है और इसका आयतन 90 cm3 है। इसके घनत्व का परिकलन कीजिए और पूर्वानुमान लगाइए कि यह मूर्ति जल में तैरेगी अथवा डूबेगी।
उत्तर :
घनत्व का परिकलन
Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 1
पत्थर की मूर्ति का घनत्व 2.5 g / cm3 है, जो जल के घनत्व 1 g / cm3 से अधिक है। इसलिए, यह मूर्ति जल में डूब जाएगी।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वाधिक उपयुक्त है? अन्य कथन उपयुक्त क्यों नहीं हैं?
(क) एक संतृप्त विलयन किसी निश्चित तापमान पर और अधिक विलय घोल सकता है।
(ख) किसी दिए गए तापमान पर एक असंतृप्त विलयन में विलेय की अधिकतम संभव मात्रा घुल गई है।
(ग) एक निश्चित तापमान पर संतृप्त विलयन में और अधिक विलेय नहीं घुल सकता है।
(घ) एक संतृप्त विलयन केवल उच्च तापमान पर बनता है।
उत्तर :
सही कथन (ग) है : एक निश्चित तापमान पर संतृप्त विलयन में और अधिक विलेय नहीं घुल सकता है।
अन्य कथनों की व्याख्या इस प्रकार है :
(क) गलत है क्योंकि संतृप्त विलयन में और अधिक विलेय नहीं घुल सकता।
(ख) गलत है क्योंकि असंतृप्त विलयन में और विलेय घुल सकता है।
(घ) गलत है क्योंकि संतृप्त विलयन सभी तापमान पर बन सकता है, न कि केवल उच्च तापमान पर।

प्रश्न 6.
आपके पास 2 लीटर आयतन की एक बोतल है। आप इसमें 500 mL जल भरते हैं। बोतल में और कितना जल भरां जा सकता है?
उत्तर :
आपकी बोतल का कुल आयतन 2 लीटर है, जो कि 2000 मिलीलीटर (mL) के बराबर है। आपने इसमें 500 mL जल भरा है।
अब, बोतल में और कितना जल भरा जा सकता है, यह जानने के लिए हमें 2000 mL में से 500 mL घटाना होगा : 2000 mL-500 mL=1500 mL
इसलिए, बोतल में और 1500 mL जल भरा जा सकता है।

प्रश्न 7.
किसी वस्तु का द्रव्यमान 400 g और आयतन 40 cm3 है। इसका घनत्व क्या है?
उत्तर :
किसी वस्तु का घनत्व उसके द्रव्यमान और आयतन के अनुपात से ज्ञात होता है।
Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 2
वस्तु का घनत्व 10 g / cm3 है।

प्रश्न 8.
चित्र 9.25 (क) और 9.25 (ख) का विश्लेषण कीजिए। बिना छिला हुआ संतरा जल में क्यों तैरता है एवं छिला हुआ संतरा जल में क्यों डूब जाता है? व्याख्या कीजिए।
Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 3
उत्तर :
बिना छिला हुआ संतरा जल में तैरता है क्योंकि उसमें हवा के गुहा होते हैं, जिससे उसका घनत्व जल से कम हो जाता है। दूसरी ओर, छिला हुआ संतरा डूब जाता है, क्योंकि उसका घनत्व पानी से अधिक होती है, क्योंकि उसमें हवा के गुहा नहीं होते हैं।
इसका मतलब है कि संतरे का छिलका उसके तैरने की क्षमता को प्रभावित करता है।

प्रश्न 9.
किसी वस्तु ‘क’ का द्रव्यमान 200 g और आयतन 40 cm3 है। वस्तु ‘ख’ का द्रव्यमान 240 g और आयतन 60 cm3 है। किस वस्तु का घनत्व सघन है?
उत्तर :
घनत्व किसी वस्तु का द्रव्यमान और आयतन का अनुपात होता है।
Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 4
अब हम दोनों वस्तुओं ‘क’ और ‘ख’ का घनत्व निकालते हैं :
Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 8

अब तुलना करते हैं :
वस्तु ‘क’ का घनत्व 5 g / cm3 है, जबकि वस्तु ‘ख’ का घनत्व 4 g / cm3 है।
इसलिए, वस्तु ‘क’ का घनत्व अधिक है और यह अधिक सघन है।

प्रश्न 10.
रीमा के पास प्रतिरूपण मृदा (मॉडलिंग क्ले) का एक टुकड़ा है जिसका वजन 120 g है। वह पहले इसे एक ठोस घन के रूप में ढालती है. जिसका आयतन 60 cm3 है। इसके पश्चात वह इसे एक पतले पत्रक के रूप में समतल करती है। अनुमान लगाइए कि इसके घनत्व पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर :
रीमा के इस प्रयोग में क्ले के घनत्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। घनत्व पदार्थ का गुण है जो वजन और आयतन पर निर्भर करता है, क्योंकि वजन और क्ले की मात्रा नहीं बदली है, इसलिए उसका घनत्व समान रहेगा।

Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

प्रश्न 11.
लोहे के एक ब्लॉक का द्रव्यमान 600 g और घनत्व 7.9 g / cm3 है। इसका आयतन क्या होगा?
उत्तर :
लोहे के ब्लॉक का द्रव्यमान 600 g और घनत्व 7.9 g / cm3 है।
Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 6
लोहे के ब्लॉक का आयतन लगभग 75.95 cm3 होगा।

प्रश्न 12.
आपको चित्र 9.26 (क) और 9.26 (ख) में दर्शाए अनुसार एक प्रयोगात्मक व्यवस्था दी गई है। परखनली (चित्र 9.26 ख) को गरम जल \left(\sim \mathbf{7 0^{\circ C\right) से भरे बीकर में रखने पर काँच की नली में जल के स्तर में वद्धि हो जाती है। यह घनत्व को किस प्रकार प्रभावित करता है?
Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 7
उत्तर :
जब हम परखनली को गरम जल में रखते हैं, तो अंदर की हवा गरम होकर फैलती है और उसका आयतन बढ़ जाता है। चूँकि द्रव्यमान वही रहता है, इसलिए आयतन बढ़ने से हवा का घनत्व कम हो जाता है। इसी कारण गरम हवा काँच की नली में जल के स्तर को ऊपर धकेल देती है।

Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi (Intext)

खोजबीन और विचार करें (पृष्ठ 134)

प्रश्न 1.
आपको क्या लगता है कि उपर्युक्त चित्र (पाठ्यपुस्तक) में क्या हो रहा है।
उत्तर :
चित्र में महात्मा गांधी 1930 में नमक मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। वे समुद्र तट से नमक उठा रहे हैं, ताकि ब्रिटिश कानूनों का विरोध कर सकें, जो भारतीयों को अपना नमक बनाने से रोकते थे। यह एक शांतिपूर्ण तरीका था. जिससे उन्होंने अन्यायपूर्ण नियमों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

प्रश्न 2.
क्या होता है जब आप चाय में चीनी अधिक डाल देते हैं और वह घुलना बंद कर देती है? आप इस समस्या का समाधान किस प्रकार कर सकते हैं?
उत्तर :
जब आप चाय में अधिक चीनी डालते हैं और वह घुलना बंद कर देती है. तो इसका मतलब है कि चाय एक संतृप्त विलयन बन गई है। इसका अर्थ है कि चाय में अब और चीनी नहीं घुल सकती। इस समस्या का समाधान करने के लिए आप चाय को गर्म कर सकते हैं या आप चाय की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

प्रश्न 3.
चीनी और नमक जल में क्यों घुल जाते हैं जबकि तेल में नहीं घुलते? जल को एक अच्छा विलायक क्यों माना जाता है?
उत्तर :
चीनी और नमक जल में घुलते हैं क्योंकि वे पानी के अणुओं के साथ मिलकर एक समरूप मिश्रण बनाते हैं। जबकि तेल एक हाइड्रोकार्बन है, जो पानी के अणुओं के साथ नहीं मिल पाता, इसलिए वह जल में नहीं घुलता।
जल को एक अच्छा विलायक इसलिए माना जाता है क्योंकि यह कई प्रकार के पदार्थों को आसानी से घोल सकता है। इसका कारण यह है कि जल के अणुओं में ध्रुवीयता होती है. जिससे वे अन्य ध्रुवीय पदार्थों के साथ आकर्षित होते हैं और उन्हं घोलने में मदद करते हैं।

Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

प्रश्न 4.
जल की बोतलें गोलाकार होने की अपेक्षा प्राय: लंबी और बेलनाकार आकृति की क्यों होती हैं?
उत्तर :
जल की बोतलें लंबी और बेलनाकार आकृति की होती हैं क्योंकि यह डिजाइन उन्हें स्थिरता और मजबूती प्रदान करता है। गोलाकार बोतलें आसानी से लुढ़क सकती हैं, जबकि लंबी बोतलें आसानी से पकड़ने और रखने में

मदद करती हैं। (पृष्ठ 135)

प्रश्न :
हम जानते हैं कि वायु एक मिश्रण है। क्या गैसों के मिश्रण को भी विलयन माना जाएगा?
उत्तर :
गैसों का मिश्रण. जैसे कि ऑक्सीजन और अन्य गैसें. जब जल में घुलती हैं. तो इसे समरूप मिश्रण माना जाता है। इसका मतलब है कि इन गैसों के घटक जल में समान रूप से वितरित होते हैं और अलग से

नहीं देखे जा सकते। (पृष्ठ 136)

प्रश्न :
क्या होगा यदि हम जल की एक निश्चित मात्रा में नमक को और अधिक मिलाते जाएँ?
उत्तर :
यदि हम जल की एक निश्चित मात्रा में नमक को और अधिक मिलाते जाएँ, तो एक समय ऐसा आएगा जब नमक पूरी तरह से घुल नहीं पाएगा। इसका मतलब है कि जल में नमक घोलने की क्षमता समाप्त हो गई है। इस स्थिति को संतृप्त विलयन कहा जाता है, जिसमें नमक की अधिक मात्रा तली पर बैठ जाती है।

तालिका 9.1-जल में नमक का घुलना
उत्तर :

ली गई नमक की मात्रा (छोटा चम्मच) अवलोकन (नमक घुल जाता है /नमक नहीं घुलता है)
एक नमक घुल जाता है
दो नमक घुल जाता है
तीन नमक घुल जाता है
चार नमक नहीं घुलता है (कुछ नमक तल पर बैठ जाता है)
पाँच नमक नहीं घुलता है (कुछ तल पर बैठ जाता है)

(पृष्ठ 139)

प्रश्न :
क्या गैसें भी जल में घुलती हैं?
उत्तर :
हाँ, गैसें जल में घुलती हैं। जैसे ऑक्सीजन गैस जल में सीमित मात्रा में घुलती है। यह घुली हुई ऑक्सीजन जलीय जीवन जैसे पौधों और मछलियों के लिए आवश्यक होती है।

क्या तापमान द्रवों में गैसों की विलेयता को भी प्रभावित करता है? यदि हाँ, तो कैसे?
उत्तर :
हाँ, तापमान गैसों की विलेयता को प्रभावित करता है। ठंडे जल में अधिक ऑक्सीजन घुलती है, जबकि गर्म जल में इसकी विलेयता घट जाती है। इससे जलीय जीवन के लिए ऑक्सीजन की मात्रा प्रभावित होती है।

मैंने देखा है कि कुछ विषमरूप मिश्रणों, जैसे- जल में बुरादे वाले मिश्रण में बुरादा तैरता है जबकि रेत और जल के मिश्रण में रेत डूब जाता है। मुझे आश्चर्य होता है कि ऐसा क्यों होता है?
उत्तर :
यह सब घनत्व के कारण होता है। घनत्व किसी पदार्थ के द्रव्यमान और उसके आयतन का अनुपात होता है। हल्के पदार्थ जल में तैरते हैं, जबकि भारी पदार्थ डूब जाते हैं।

वैज्ञानिक की भाँति सोंचें (पृष्ठ 141)

प्रश्न :
क्या आपने ध्यान दिया है कि घी या तेल के कुछ पैकेटों पर आयतन 1 L चिह्नित होता है परंतु भार केवल 910 ग्राम होता है (पाठ्यपुस्तक में चित्र 9.11)? इससे हमें तेल के घनत्व के विषय में क्या ज्ञात होता है? क्या यह जल के घनत्व से कम है या अधिक?
उत्तर :

  • हमें इससे यह पता चलता है कि तेल का घनत्व जल के घनत्व से कम है।
  • जल का घनत्व लगभग 1000 g / L है, जबकि तेल का घनत्व 910 g / L है। इसका मतलब है कि एक ही आयतन में तेल का वजन जल से कम है।
  • इससे यह भी स्पष्ट होता है कि तेल हल्का है और यह जल की तुलना में तैर सकता है।

Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

(पृष्ठ 144)

प्रश्न :
मापक सिलिंडरों को सदैव संकीर्ण एवं लंबा ही क्यों बनाया जाता है तथा ये बीकर की भाँति चौड़े एवं छोटे क्यों नहीं होते?
उत्तर :
मापक सिलिंडर को संकीर्ण और लंबा इसलिए बनाया जाता है ताकि माप सटीक हो सके। चौड़े बीकर में द्रव का स्तर सही से नहीं दिखता, जिससे मापन में गलती हो सकती है। संकीर्ण आकार से मापना आसान और सही होता है।

मापक सिलिंडर द्वारा पढ़ा जा सकने वाला न्यूनतम आयतन _____ है।
उत्तर :
1 mL

The post Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार appeared first on Learn CBSE.



from Learn CBSE https://ift.tt/yuxK3wT
via IFTTT

Proportional Reasoning 1 Class 8 Extra Questions Maths Chapter 7

During revision, students quickly go through Class 8 Maths Extra Questions Chapter 7 Proportional Reasoning 1 Class 8 Extra Questions with Answers for clarity.

Class 8 Proportional Reasoning 1 Extra Questions

Class 8 Maths Chapter 7 Proportional Reasoning 1 Extra Questions

Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions – Proportional Reasoning 1 Extra Questions Class 8

Question 1.
Express the following statements as a ratio:
(a) The cost of a chair is ₹ 480, and the cost of one table is ₹ 720.
(b) The distance between Delhi to Bharatpur is 220 km, and the distance between Agra to Jaipur is 300 km.
Solution:
(a) The cost of a chair is ₹ 480, and the cost of one table is ₹ 720.
The required ratio = \(\frac{480}{720}=\frac{2}{3}\) = 2 : 3
(b) The distance between Delhi to Bharatpur is 220 km, and the distance between Agra to Jaipur is 300 km.
The required ratio = \(\frac{220 \mathrm{~km}}{300 \mathrm{~km}}=\frac{11}{15}\) = 11 : 15

Proportional Reasoning 1 Class 8 Extra Questions Maths Chapter 7

Question 2.
Sabia’s father earns ₹ 48000 per month. He spent ₹ 42000. Find the ratio of:
(a) His expenditure on salary.
(b) His savings to salary.
(c) His expenditure on savings.
Solution:
Sabia’s father’s monthly income = ₹ 48000
His monthly expenditure = ₹ 42000
Therefore, his monthly savings = ₹ 48000 – ₹ 42000 = ₹ 6000
(a) Ratio between his expenditure and his salary = \(\frac{42000}{48000}=\frac{7}{8}\) = 7 : 8
(b) Ratio between his savings and his salary = \(\frac{6000}{48000}=\frac{1}{8}\) = 1 : 8
(c) Ratio between his expenditure and his savings = \(\frac{42000}{6000}=\frac{7}{1}\) = 7 : 1

Question 3.
The length and the breadth of a rectangular field are 45 m and 15 m, respectively. Find the ratio of the length to the breadth of the field.
Solution:
Length of the rectangular field = 45 m
Breadth of the rectangular field = 15 m
The ratio ot the length to the breadth = \(\frac {45}{15}\) = 3 : 1
Thus, the required ratio is 3 : 1.

Question 4.
Divide ₹ 6288 between A, B, and C in the ratio 3 : 4 : 5.
Solution:
We have, total amount = ₹ 6288
Sum of the terms of the ratio = 3 + 4 + 5 = 12
Therefore, A’s share = ₹ (\(\frac {3}{12}\) × 6288 ) = ₹ 1572
B’s share = ₹ (\(\frac {4}{12}\) × 6288 ) = ₹ 2096
C’s share = ₹ (\(\frac {5}{12}\) × 6288 ) = ₹ 2620

Question 5.
The height of tower A is 1480 cm, while the height of tower B is 1560 cm. Their weights are proportional to their heights. If tower A’s weight is 480 kg, then find the weight of tower B.
Solution:
Given that, height of tower A = 1480 cm, height of tower B = 1560 cm, and weight of tower A = 480 kg.
Let the weight of tower B be x kg.
Since their weights are proportional to their heights.
Then, by the rule of three, we have
1480 cm : 1560 cm :: 480 kg : x kg
⇒ 1480 : 1560 :: 480 : x
⇒ x = \(\frac{1560 \times 480}{1480}\)
⇒ x = 505.945 ~ 506
Thus, the weight of tower B is 506 kg approx.

Question 6.
A map is given with a scale of 1 cm = 500 km. What is the actual distance between the two places in km, if the distance on the map is 2.5 cm?
Solution:
Let the actual distance between two places = x km
Therefore, 1 cm : 2.5 cm = 500 km : x km
⇒ 1 : 2.5 = 500 : x
⇒ x = \(\frac{2.5 \times 500}{1}\)
⇒ x = 1250
Thus, the actual distance between two places is 1250 km if the distance on the map is 2.5 cm.

Question 7.
The ratio of the girls to that of the boys in a school is 6 : 7. If the number of girls in the school is 1260, find:
(a) The number of boys in the school.
(b) The total number of students in the school.
Solution:
The ratio of girls to boys is 6 : 7
(a) Let the number of boys in the school be x.
Therefore, by the rule of three, we have
6 : 7 :: 1260 : x
⇒ x = \(\frac{7 \times 1260}{6}\)
⇒ x = 1470
Thus, the number of boys in the school = 1470
(b) Total number of students = 1260 + 1470 = 2730

Proportional Reasoning 1 Class 8 Extra Questions Maths Chapter 7

Question 8.
In a class, there are 20 boys and 30 girls. What is the ratio of:
(i) The number of girls to the total number of students.
(ii) The number of boys to the total number of students.
Solution:
(i) Number of boys = 20
Number of girls = 30
∴ Number of students = 20 + 30 = 50.
∴ Ratio of number of girls to the total number of students = \(\frac{30}{50}=\frac{3}{5}\) = 3 : 5
(ii) Ratio of number of boys to the total number of students = \(\frac{20}{50}=\frac{2}{5}\) = 2 : 5

Question 9.
Find the ratio between 7 months and 28 months.
Solution:
Ratio between 7 months and 28 months = \(\frac{7}{28}\)
On dividing both antecedent and consequent by their highest common factor, which is 7, we get
\(\frac{7}{7}: \frac{28}{7}\)
Required ratio (in simplest form) = \(\frac{1}{4}\) or 1 : 4

Question 10.
If m: n = 3 : 4, then find (3m + 4n) : (9m – 5n)
Solution:
Given,m : n = 3 : 4
Let m = 3x and n = 4x
and \(\frac{3 m+4 n}{9 m-5 n}=\frac{3(3 x)+4(4 x)}{9(3 x)-5(4 x)}=\frac{9 x+16 x}{27 x-20 x}=\frac{25 x}{7 x}\)
= 25 : 7

Question 11.
Two numbers are in the ratio of 3 : 5. If 8 is added to each number, then the ratio becomes 2:3. Find the numbers.
Solution:
Given, two numbers are in the ratio of 3 : 5.
Let the two numbers be 3x and 5x.
According to the question,
\(\frac{3 x+8}{5 x+8}=\frac{2}{3}\)
⇒ 3(3x + 8) = 2(5x + 8)
⇒ 9x + 24 = 10x + 16
⇒ 10x – 9x = 24-16
⇒ x = 8
∴ First number = 3x = 3 x 8 = 24 and second number = 5x = 5 x 8 = 40

Question 12.
A mixture has 24 kg rice and 16 kg wheat. In what ratio are rice and wheat mixed? If 20 kg wheat is added, then find new ratio of rice to wheat.
Solution:
Initial ratio of rice to wheat = 24 : 16
On dividing both terms by their highest common factor, which is 8, we get
\(\frac{24}{8} : \frac{16}{8}\)
∴ Initial ratio (in simplest form) = 3:2
After adding 20 kg wheat, the new quantity of wheat = (16 + 20) kg = 36 kg
Now, new ratio of rice to wheat = 24:36
On dividing both terms by their highest common factor, which is 12, we get
\(\frac{24}{12}: \frac{36}{12}\)
∴ New ratio (in simplest form) = 2:3

Question 13.
In a mixture of 180 L, milk and water are in the ratio 5 : 4. How much water required to be added to the mixture to make this ratio 2 : 3?
Solution:
Given, mixture of 180 L of milk and water, milk and water . are in the ratio of 5 :4.
So, quality of milk = (180 x \(\frac{5}{5+4}\))L = 100 L
and quality of water = (180 x \(\frac{4}{9}\))L = 80L
Let x L water must be added.
Now, total quality of water = (80 + x)L
Then, \(\frac{100}{80+x}=\frac{2}{3}\)
⇒ 300 = 2(80 + x)
⇒ 300 = 160 + 2x
⇒ 300 – 160 = 2x
∴ x = \(\frac{140}{2}\) = 70L
Hence, 70 L water must be added to the mixture to make the ratio 2 : 3

Question 14.
Find the ratio of 50 min to 2 h.
Solution:
Clearly, 2\(\frac{1}{2}\)h = \(\frac{5}{2}\)h = \(\frac{5}{2}\) × 6omin [∵ 11h = 60 min]
= 150 min
Ratio of 50 min to 2\(\frac{1}{2}\)h = Ratio of 50 min to 150 min
= \(\frac{50}{150}=\frac{1}{3}\)
Idividing the terms by 50 (HCF of 50 and 150)]
∴Required ratio = 1 : 3

Question 15.
If the length of a rectangle is 40 m and its breadth is 3000 cm then find the area of the rectangle.
Solution:
Given, length of rectangle = 40 m
and breadth of rectangle = 3000 cm = \(\frac{3000}{100}\)m = 30 m
Area of rectangle = Length × Breadth
= 40 × 30
= 1200 sq m

Question 16.
If the temperature of a city is 35°C then what is the temperature in Fahrenheit?
Solution:
Given, temperature of a city = 35°C 9
∵ Fahrenheit = \(\frac{9}{5}\) × Celsius + 32
∴ Temperature of the city in Fahrenheit = \(\frac{9}{5}\) × 35 + 32
= 9 × 7 + 32
= 63 + 32
= 95° F

Question 17.
Which of the following are in proportion?
(i) 10, 20, 40, 80
Solution:
We have, 10, 20, 40, 80
First, we convert the ratios in its simplest form.
∴ \(\frac{10}{20}=\frac{10 \div 10}{20 \div 10}=\frac{1}{2}\)
[dividing the terms by 10 (HCF of 10 and 20)]
and \(\frac{40}{80}=\frac{40 \div 40}{80 \div 40}=\frac{1}{2}\)
[dividing the terms by 40 (HCF of 40 and 80)]
∴ 10 :20 = 40 :80
So, 10, 20, 40, 80 are in proportion.

(ii) 66, 99, 24, 36
Solution:
We have, 66, 99, 24, 36
First, we convert the ratios in its simplest form.
\(\frac{66}{99}=\frac{66 \div 33}{99 \div 33}=\frac{2}{3}\)
[dividing the terms by 33 (HCF of 66 and 99)]
and \(\frac{24}{36}=\frac{24 \div 12}{36 \div 12}=\frac{2}{3}\)
[dividing the terms by 12 (HCF of 24 and 36)]
66 : 99 = 24 : 36
So, 33, 99, 12, 36 are in proportion.

(iii) 44, 176, 54, 270
Solution:
We have, 44,176, 54, 270
First, we convert the ratios in its simplest form.
\(\frac{44}{176}=\frac{44 \div 44}{176 \div 44}=\frac{1}{4}\)
[dividing the terms by 44 (HCF of 44 and 176)]
and \(\frac{54}{270}=\frac{54 \div 54}{270 \div 54}=\frac{1}{5}\)
[dividing the terms by 54 (HCF of 54 and 270)]
∴ 44:176 ≠ 54 : 270
So, 44, 176, 54, 270 are not in proportion.

Question 18.
Write 3 ratios that are proportional to 3 : 2.
Solution:
On changing the terms by same factor, we have
3 : 2 = 3 × 2 : 2 × 2 = 6 : 4,
3 : 2 = 3 × 3 : 2 × 3 = 9 : 6
and 3 : 2 = 3 × 4 : 2 × 4 = 12 : 8
So, the three ratios proportional to 3 : 2 are 6 : 4, 9 : 6 and 12 : 8.

Question 19.
Find the value of z, if 7: z:: 5 : 20.
Solution:
We have, 7 : z :: 5 :20 ⇒ 5z = 7 × 20
[v product of means = product of extremes]
⇒ z = \(\sqrt{100}\) = 28
Hence, the required value of z is 28.

Question 20.
What number must be added to each of the numbers 7, 16, 43 and 79 to make them in proportion?
Solution:
Let the required number be x.
According to the question,
(7 + x): (16 + x) :: (43 + x): (79 + x)
⇒ \(\frac{7+x}{16+x}=\frac{43+x}{79+x}\)
⇒ (7 + x)(79 + x) = (16 + x)(43 + x)
[by cross-multiplication]
⇒ 553 + 7x + 79x + x2 = 688 + 16x + 43x + x2
⇒ 553 + 86x = 688 + 59x
⇒ 86x – 59x = 688 – 553
⇒ 27x = 135
∴ x = \(\frac{135}{27}\)
Hence, the required number is 5.

Question 21.
For the mid-day meal in a school with 120 students, the cook usually makes 15 kg of rice. On a rainy day, only 80 students came to school. How many kilograms of rice should the cook make so that the food is not wasted?
Solution:
Let the required quantity of rice for 80 students be x kg.
The ratio of the number of students to the amount of rice needs to be proportional.
The proportion can be written as
120:15:: 80: x 120 80
⇒ \(\frac{120}{15}=\frac{80}{x}\)
⇒ 120x = 80 × 15
⇒ x = \(\frac{80 \times 15}{120}\)
⇒ x = \(\frac{80}{8}\)
x = 10
So, 10 kg of rice should be made so that the food is not wasted.

Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions in Hindi समानुपातिक तर्कण 1

Proportional Reasoning 1 Class 8 Extra Questions in Hindi

A. दक्षता आधारित प्रश्न (MCQs)

प्रश्न 1.
रजत ने 750 ग्रा. प्याज और 1.5 कि.ग्रा. टमाटर खरीदे। रजत द्वारा खरीदी गई सब्जियों की मात्राओं के बारे में कौन-सा विकल्प सही प्रकार से तुलना करता है?
(a) टमाटर की मात्रा प्याज की मात्रा से दुगुनी थी।
(b) टमाटर और प्याज की मात्राएँ बराबर थीं।
(c) प्याज की मात्रा टमाटर की मात्रा से दुगुनी थी।
(d) टमाटरों की मात्रा प्याज की मात्रा की तीन गुनी थी।
उत्तर:
(a) टमाटर की मात्रा प्याज की मात्रा से दुगुनी थी।

प्रश्न 2.
कोई व्यक्ति प्रत्येक महीने में ₹ a अर्जित करता है, ₹ b बचाता है तथा शेष व्यय कर देता है। प्रत्येक महीने उसकी व्यय और आय का क्या अनुपात है?
(a) (a + b) : a
(b) (a – b) : (a + b)
(c) (a – b ) : b
(d) (a – b) : a
उत्तर:
(d) (a – b) : a

Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions in Hindi समानुपातिक तर्कण 1

प्रश्न 3.
16 और 44 का वही अनुपात है जो
(a) 2 और 11 का है।
(b) 1 और 2 का है।
(c) 4 और 11 का है।
(d) 11 और 4 का है।
उत्तर:
(c) 4 और 11 का है।

प्रश्न 4.
यदि 8:10 अनुपात (1.2m) (2m – 5) के तुल्य है, तो इनमें से कौन (m + 5) (2m + 5) के तुल्य है?
(a) 1 : 1
(b) 3 : 5
(c ) 25 : 15
(d) 4 : 5
उत्तर:
(b) 3 : 5

प्रश्न 5.
संख्याओं 6, 12, 18 और 36 को किस क्रम में रखा जाए कि वे एक समानुपात में रहें?
(a) 36 : 12 :: 6 : 18
(b) 36 : 18 :: 6 : 12
(c) 18 : 12 :: 36 : 6
(d) 18 : 36 :: 6 : 12
उत्तर:
(d) 18 : 36 :: 6 : 12

प्रश्न 6.
t के किस मान के लिए, संख्याएँ 9, 15, t और (2t – 1) एक समानुपात में होंगी, जहाँ t एक संख्या है जो 1 से बड़ी है?
(a) \(\frac{1}{3}\)
(b) 3
(c) \(\frac{5}{7}\)
(d) 6
उत्तर:
(b) 3

प्रश्न 7.
किसी प्रदर्शिनी में एक व्यक्ति ने ₹ 675 में 5 टिकट खरीदे। 7 टिकट खरीदने के लिए, कुल कितनी धनराशि की आवश्यकता होगी?
(a) ₹ 270
(b) ₹ 370
(c) ₹ 945
(d) ₹ 1620
उत्तर:
(c) ₹ 945

प्रश्न 8.
यदि 9 : 15 :: 27 : m समानुपात में हैं, तो m का मान क्या है?
(a) 5
(b) 45
(c) 33
(d) 16.2
उत्तर:
(b) 45

Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions in Hindi समानुपातिक तर्कण 1

B. स्थिति अध्ययन

प्रश्न 1.
चटनी बनाना
यहाँ 250 मिलीलीटर (मि.ली.) चटनी बनाने की विधि दी गई है:
Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions in Hindi समानुपातिक तर्कण 1 1

मिश्रित सब्जियों का तेल 170 मि.ली.
सिरका 75 मि.ली.
पिसे मसाले 5 मि.ली.

उपरोक्त नुस्खे को प्रेक्षित कीजिए तथा रिक्त स्थानों को भरिए:
(a) एक लीटर चटनी बनाने के लिए ________________ मिश्रित सब्जियों के तेल की आवश्यकता है।
उत्तर:
680 मि.ली.

(b) 500 मि.ली. चटनी बनाने के लिए ________________ सिरके की आवश्यकता है।
उत्तर:
150 मि.ली.

(c) 750 mL चटनी बनाने के लिए ________________ पिसे मसालों की आवश्यकता है।
उत्तर:
15 मि.ली.

(d) चटनी में सिरके और पिसे मसालों का अनुपात ________________ है।
उत्तर:
15 : 1

(e) सिरके का मिश्रित सब्जियों के तेल और पिसे मसालों की कुल मात्रा से अनुपात है:
(i) 15 : 24
(ii) 8 : 17
(iii) 7 : 3
(iv) 3 : 7
उत्तर:
(iv) 3 : 7

प्रश्न 2.
विटामिन C के प्राकृतिक स्रोत :
निम्नलिखित सारणी कुछ प्रकारों के भोजन में विटामिन C की मात्रा प्रदर्शित करती है:
Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions in Hindi समानुपातिक तर्कण 1 2
उपरोक्त सारणी को देखिए तथा रिक्त स्थानों को भरिए-
(a) सेब और अनानास से प्राप्त विटामिन C का अनुपात ________________ है।
उत्तर:
1 : 5

(b) नींबू और काले अंगूरों से प्राप्त विटामिन C का अनुपात ________________ है।
उत्तर:
1 : 4

(c) टमाटर और संतरों से प्राप्त विटामिन C का अनुपात ________________ है।
उत्तर:
1 : 2

(d) टमाटर और अनानास से प्राप्त विटामिन C का अनुपात ________________ है।
उत्तर:
5 : 6

(e) अनानास और काले अंगूरों से प्राप्त विटामिन C का अनुपात ________________ है।
उत्तर:
3 : 20

(f) उपरोक्त भोजनों में से किन दो भोजनों में विटामिन C का अनुपात 1 : 1 है।
उत्तर:
नींबू और संतरा।

Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions in Hindi समानुपातिक तर्कण 1

C. मिलान कीजिए

प्रश्न 1.
स्तंभ I का स्तंभ II से मिलान कीजिए:

स्तंभ I स्तंभ II
(i) 40 व्यक्ति : 200 व्यक्ति (a) 20 : 44
(ii) 45 कि.मी. : 60 कि.मी. (b) 4 : 32
(iii) 45 कि.ग्रा. : 99 कि. ग्रा. (c) 15 : 75
(iv) 25 से.मी. : 2 मी. (d) 6 : 20
(v) 75 ली. : 250 ली. (e) 12 : 16

उत्तर:
(i) – (c), (ii) – (e), (iii) – (a), (iv) – (b), (v) – (d).

स्तंभ I स्तंभ II
(i) 40 व्यक्ति : 200 व्यक्ति (c) 15 : 75
(ii) 45 कि.मी. : 60 कि.मी. (e) 12 : 16
(iii) 45 कि.ग्रा. : 99 कि. ग्रा. (a) 20 : 44
(iv) 25 से.मी. : 2 मी. (b) 4 : 32
(v) 75 ली. : 250 ली. (d) 6 : 20

D. अभिकथन- कारण प्रश्न

निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। आपको दिए गए चार विकल्पों में से सही विकल्प का चुनाव करना है।
(a) दोनों कथन (A) और (R) सही हैं, तथा (A) का (R) सही स्पष्टीकरण है।
(b) दोनों कथन (A) और (R) सही हैं, परंतु (A) का (R) सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) सही नहीं है।
(d) (R) सही है, परंतु (A) सही नहीं है।

प्रश्न 1.
(A) : 36 : 63 : : 4 : 7 है।
(R) : 36 और 63 का महत्तम समापवर्तक (समापवर्त्य) 9 है।
उत्तर:
(a) दोनों कथन (A) और (R) सही हैं, तथा (A) का (R) सही स्पष्टीकरण है।

प्रश्न 2.
(A) : यदि 7 मी. कपड़े का मूल्य ₹ 1470 है, तो 5 मी. कपड़े का मूल्य ₹ 1050 होगा।
(R) : 1 मी. कपड़े का मूल्य ₹ 205 है।
उत्तर:
(c) (A) सही है, परंतु (R) सही नहीं है।

प्रश्न 3.
(A) : 75 : 100 का सरलतम रूप 3 : 4 है।
(R) : 75 और 100 का लघुतम समापवर्त्य 300 है।
उत्तर:
(b) दोनों कथन (A) और (R) सही हैं, परंतु (A) का (R) सही स्पष्टीकरण नहीं है।

प्रश्न 4.
(A) : यदि 50 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, लड़कों की संख्या और लड़कियों की संख्या का अनुपात 2 : 3 है, तो लड़कियों की संख्या 20 है।
(R) : लड़कियों की संख्या = Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions in Hindi समानुपातिक तर्कण 1 3 है।
उत्तर:
(d) (R) सही है, परंतु (A) सही नहीं है।

प्रश्न 5.
(A) : 50°C का फारेनहाइट में बदलने पर 122°F है।
(R) : \(\frac{C}{5}\) = \(\frac{F-32}{9}\) है।
उत्तर:
(a) दोनों कथन (A) और (R) सही हैं, तथा (A) का (R) सही स्पष्टीकरण है।

E. सत्य / असत्य

1. 27 से.मी.2:57 से.मी.2 = 18 से.मी. : 38 से.मी.
उत्तर:
सत्य

2. 5 कि.ग्रा. 7.5 कि.ग्रा. = ₹ 7.50 : ₹ 5
उत्तर:
असत्य

3. 20 ग्रा. : 100 ग्रा. = 1 मी. : 500 से.मी.
उत्तर:
सत्य

4. 12 घंटे : 30 घंटे = 8 कि.मी. : 20 कि.मी.
उत्तर:
सत्य

5. 10 कि.ग्रा. का 100 कि.ग्रा. से अनुपात 1 : 10 है।
उत्तर:
सत्य

Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions in Hindi समानुपातिक तर्कण 1

F. रिक्त स्थानों को भरिए

1. एक अनुपात __________________ द्वारा तुलना का एक रूप होता है।
उत्तर:
विभाजन

2. 20 मी. 70 मी. = ₹ 8 : ₹ _____________ है।
उत्तर:
28

3. बॉक्स Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions in Hindi समानुपातिक तर्कण 1 4 में, एक संख्या इस प्रकार है कि Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions in Hindi समानुपातिक तर्कण 1 4, 24, 9, 12 समानुपात में हैं। Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions in Hindi समानुपातिक तर्कण 1 4 में संख्या __________________ है।
उत्तर:
18

4. यदि अनुपात बराबर हैं, तो वे __________________ में होते हैं।
उत्तर:
समानुपात

5. 100 मि.ली. पानी में 10 ग्रा. कॉस्टिक सोडा घुलकर कॉस्टिक सोडा का विलयन बनाता है। इस प्रकार का विलयन बनाने के लिए 1 लीटर पानी में __________________ कॉस्टिक सोडे की आवश्यकता होगी।
उत्तर:
100 ग्रा

G. अति संक्षिप्त उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
यदि 3 : 5 : : x : 20 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
हल:
5 × x = 3 × 20
अतः, x = \(\frac{3 \times 20}{5}\) = 12 है।

प्रश्न 2.
यदि y : 45 = 24 : 60 है, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
हल:
y × 60 = 45 × 24 है।
अतः, y = \(\frac{45 \times 24}{60}\) = \(\frac{3 \times 24}{4}\)
= 3 × 6 = 18 है।

प्रश्न 3.
एक कार्यालय प्रातः 9 बजे खुलता है तथा सायं 5.30 बजे बंद होता है और बीच में 30 मिनट का लंच ब्रेक होता है। लंच ब्रेक का कार्यालय के कुल समय से क्या अनुपात है?
हल:
कार्यालय का कुल समय
= 5 : 30 pm – 9 : 00 am.
= 17 : 30 – 9 : 00
= 8 : 30 घंटे
= 8\(\frac{1}{2}\) घंटे = \(\frac{17}{2}\) घंटे
लंच ब्रेक = \(\frac{1}{2}\) घंटे
अतः अभीष्ट अनुपात = \(\frac{1}{2}\) : \(\frac{17}{2}\) = 1 : 17 है।

Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions in Hindi समानुपातिक तर्कण 1

प्रश्न 4.
3 मीटर लंबी एक छड़ी की छाया की लंबाई 4 मीटर है। दिन के उसी समय यदि एक ध्वजदंड की छाया की लंबाई 24 मीटर है, तो वह ध्वजदंड कितना ऊँचा होगा?
हल:
मान लीजिए कि ध्वजदंड x मी. ऊँचा है।
अतः, 3 : 4 : : x : 24 है।
या 4 × x = 3 × 24 है।
अर्थात्, x = \(\frac{3 \times 24}{4}\) = 18 मी. है।

प्रश्न 5.
3 मीटर लंबे एक धातु के पाइप का भार 7.6 कि.ग्रा. ज्ञात किया गया। इसी प्रकार के 7.8 मीटर लंबे पाइप का भार क्या होगा?
हल:
माना ऐसे पाइप का भार x कि.ग्रा. है।
अत:, 3 : 7.8 : : 7.6 : x है।
या 3 × x = 7.6 × 7.8 है।
या x = \(\frac{7.6 \times 7.8}{3}\) = 7.6 × 2.6 है।
= 19.76 कि.ग्रा. है।

H. संक्षिप्त उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
ऐसी दो संख्याएँ ज्ञात कीजिए, जिनका योग 100 है तथा उनका अनुपात 9 : 16 है।
हल:
मान लीजिए कि संख्याएँ 9x और 16x हैं।
अत:, 9x + 16x = 100 है।
या 25x = 100 or x = \(\frac{100}{25}\) = 4 है।
अत:, संख्याएँ 9 × 4 और 16 × 4, अर्थात्, 36 और 64 हैं।

प्रश्न 2.
किसी चुनाव में, दो प्रत्याशियों के पक्ष में बड़े मतों का अनुपात 5 : 7 था। यदि सफल प्रत्याशी को 20734 मत प्राप्त हुए, तो उसके प्रतिद्वंद्वी को कितने मत प्राप्त हुए?
हल: मतों का अनुपात 5 : 7 है।
सफल प्रत्याशी को 20734 मत प्राप्त हुए। मान लीजिए कि उसके प्रतिद्वंद्वी को x मत मिले।
अत: x : 20734 : : 5 : 7
(क्योंकि प्रतिद्वंद्वी को कम मत मिले हैं)
अतः, x × 7 = 20734 × 5
या x = \(\frac{20734 \times 5}{7}\) = 2962 × 5
= 14810 है।

प्रश्न 3.
रसभरी जैली की एक रेसिपी के लिए 5 कप रसभरी का जूस और 2\(\frac{1}{2}\) कप चीनी की आवश्यकता है। 6 कप जूस के लिए आवश्यक चीनी की मात्रा ज्ञात कीजिए।
हल:
मान लीजिए कि 6 कप जूस के लिए x कप चीनी की आवश्यकता है।
यह दिया गया है कि 5 कप जूस के लिए चीनी की मात्रा 2\(\frac{1}{2}\) कप या \(\frac{5}{2}\) कप है।
अतः हमें प्राप्त है: 6 : 5 :: x : \(\frac{5}{2}\)
या 6 × \(\frac{5}{2}\) = 5 × x
या x = \(\frac{6 \times 5}{2 \times 5}\) = 3 कप

प्रश्न 4.
किसी किसान ने अपने खेत में 1890 टमाटर के पौधे पंक्तियों में इस प्रकार लगाए कि प्रत्येक पंक्ति में 63 पौधे थे। एक विशेष प्रकार के कीड़े ने प्रत्येक पंक्ति में 18 पौधे नष्ट कर दिए। संपूर्ण खेत में उस कीड़े ने कितने पौधे नष्ट किए?
हल:
पंक्तियों की संख्या = 1890 ÷ 63 = 30 है।
एक पंक्ति में कीड़े द्वारा नष्ट किए गए पौधे 18 हैं।
अतः, 30 पंक्तियों में नष्ट किए गए पौधों की संख्या = 18 × 30 = 540 है।

प्रश्न 5.
किसी कमरे के फर्श की लंबाई और चौड़ाई क्रमश: 5 मीटर और 3 मीटर है। इस फर्श को आंशिक रूप से ढकने के लिए \(\frac{1}{16}\) -मी.2 क्षेत्रफल वाली 40 टाइलों का उपयोग किया गया। इस फर्श के टाइलों लगे भाग और टाइलों नहीं लगे भाग का अनुपात ज्ञात कीजिए।
हल:
कमरे का क्षेत्रफल = 5 × 3 = 15 मी.2 है।
टाइल लगे भाग का क्षेत्रफल = 40 × \(\frac{1}{16}\) मी.2 = \(\frac{5}{2}\) मी2 मी. 2 है।
अतः, टाइलें नहीं लगे भाग का क्षेत्रफल =
(15 – \(\frac{5}{2}\))मी.2 = \(\frac{25}{2}\)मी.2 है।
अतः, अभीष्ट अनुपात = \(\frac{5}{2}\) : \(\frac{25}{2}\) = 1 : 5 है।

प्रश्न 6.
एक बढ़ई के पास 3 मी. × 2 मी. माप का बोर्ड था। इसमें से उसने 250 से.मी. × 90 से.मी. का एक आयताकार टुकड़ा काट लिया। इस काटे गए टुकड़े के क्षेत्रफल और शेष बचे बोर्ड के क्षेत्रफल का क्या अनुपात है?
हल:
बोर्ड का क्षेत्रफल
= 3 × 2 = 6 मी.2
= 6 × 100 × 100 से.मी.2
= 60000 से.मी.2 है।
काटे गए आयताकार टुकड़े का क्षेत्रफल
= 250 से.मी. × 90 से.मी.
= 22500 से.मी.2 है।

अतः, शेष बचे टुकड़े के क्षेत्रफल = (60000 – 22500) से.मी.2
= 37500 से.मी.2 है।
अतः, अभीष्ट अनुपात = 22500 : 37500 3 : 5 है।

I. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
आकृति (i) और आकृति (ii) में, छायांकित भाग के क्षेत्रफल और संपूर्ण आकृति के क्षेत्रफल का अनुपात ज्ञात कीजिए।
Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions in Hindi समानुपातिक तर्कण 1 5
हल:
आकृति (i) के लिए.
संपूर्ण क्षेत्र का क्षेत्रफल
= 4 × 4
= 16 वर्ग इकाई है।
और छायांकित क्षेत्र का क्षेत्रफल
= 8 वर्ग इकाई है।
अतः, अभीष्ट अनुपात
= 8 : 16
= 1 : 2 है।
आकृति (ii) के लिए.
संपूर्ण क्षेत्र का क्षेत्रफल = 16 वर्ग इकाई है। (वर्गों की गणना द्वारा)
और छायांकित क्षेत्र का क्षेत्रफल = 8 वर्ग इकाई है। (वर्गों की गणना द्वारा) (जैसे कि 2Δ = 1 वर्ग)
अतः, अभीष्ट अनुपात
= 8 : 16 = 1 : 2 है।

Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions in Hindi समानुपातिक तर्कण 1

प्रश्न 2.
टाइलों से बनाए गए एक फर्श के डिजाइन में प्रत्येक टाइल की माप 60 से.मी. × 40 से.मी. है (आकृति देखिए)। अनुपात ज्ञात कीजिए:
(a) छायांकित भाग का परिमाप का संपूर्ण डिजाइन के परिमाप से।
(b ) छायांकित भाग के क्षेत्रफल का अछायांकित भाग के क्षेत्रफल से।
Class 8 Maths Chapter 7 Extra Questions in Hindi समानुपातिक तर्कण 1 6
हल:
(a) छायांकित भाग का परिमाप = 2 (120 + 120) से. मी.
= 480 से.मी. [2 × 60 = 120 और 3 × 40 = 120]
संपूर्ण डिजाइन का परिमाप = 2(240 + 200 ) से.मी.
= 880 से.मी. [4 × 60 = 240 और 5 × 40 = 200]
अतः, अभीष्ट अनुपात
480 : 880 = 48 : 88 = 6: 11

(b) छायांकित भाग का क्षेत्रफल = 120 × 120 = 14400 वर्ग. से.मी.
संपूर्ण क्षेत्र का क्षेत्रफल = 240 × 200 = 48000 वर्ग. से. मी.
अत:. अछायांकित भाग का क्षेत्रफल
= 48000 – 14400
= 33600 वर्ग. से.मी.
अतः, अभीष्ट अनुपात
= 14400 : 33600
= 144 : 336 = 12 : 28
= 3 : 7 है।

The post Proportional Reasoning 1 Class 8 Extra Questions Maths Chapter 7 appeared first on Learn CBSE.



from Learn CBSE https://ift.tt/yDKpL0N
via IFTTT