Students revise important topics using Extra Questions for Class 7 Social Science and Class 7 SST Part 1 Chapter 12 बाजारों की समझ Extra Questions before exams.
बाजारों की समझ Class 7 Extra Question Answer
Class 7 SST Chapter 12 Extra Question Answer in Hindi बाजारों की समझ
अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
बाज़ार क्या है?
उत्तर:
एक जगह जहाँ खरीददार और विक्रेता वस्तुओं और सेवाओं का आदान-प्रदान करते हैं।
प्रश्न 2.
भारत के एक ऐतिहासिक बाज़ार का नाम बताइए?
उत्तर:
कर्नाटक में हंपी बाज़ार।
![]()
प्रश्न 3.
एफ.एस.एस.ए.आई. का क्या मतलब है?
उत्तर:
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण।
प्रश्न 4.
खुदरा विक्रेता कौन होता है?
उत्तर:
एक व्यक्ति जो सीधे उपभोक्ताओं को छोटी मात्रा में सामान बेचता है।
प्रश्न 5.
‘एगमार्क’ किसके लिए प्रयोग किया, जाता है?
उत्तर:
कृषि उत्पादों का प्रमाणन/इसका पूर्ण रूप एग्रीकल्चर मार्क है।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
बाज़ार में कीमत कैसे निर्धारित होती है?
उत्तर:
कीमत खरीददारों की माँग और विक्रेताओं की आपूर्ति के बीच बातचीत से निर्धारित होती है। लेन-देन होने के लिए दोनों को एक कीमत पर सहमत होना होता है।
प्रश्न 2.
बाज़ारों में कोल्ड स्टोरेज़ का क्या महत्व है?
उत्तर:
कोल्ड स्टोरेज़ फल और सब्जियों जैसी खराब होने वाली वस्तुओं को संरक्षित करने में मदद करता है, जिससे उन्हें कटाई के दिनों के बाद भी बेचा जा सकता है।
![]()
प्रश्न 3.
थोक और खुदरा बाज़ार के दो अंतरों का वर्णन करो।
उत्तर:
थांक बाज़ार में बड़ी मात्रा में तथा खुदरा व्यापारियों को सामान बंचा जाता है। जबकि खुदरा बाज़ार में थोड़ी मात्रा में तथा सीधे उपभाक्ता को सामान बेचा जाता है।
प्रश्न 4.
बाज़ार किस प्रकार से सांकृतिक परिवर्तन में योगदान देते हैं?
उत्तर:
बाज़ार अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों को एक साथ लाते हैं, जिससे वे एक-दूसरे के रीति-रिवाज़ों, भोजन और विचारों का आदान-प्रदान करते हैं, जिससे एक-दूसरे के बीच में सांस्कृतिक विरासतों और विचारों का प्रभाव पड़ता है और वह उनकी अच्छी परम्पराओं का आदान-प्रदान करने का प्रयास करते हैं।
प्रश्न 5.
सरकार गेहूँ या चावल जैसी फसलों का न्यूनतम मूल्य क्यों तय करती है?
उत्तर:
सरकार किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम मूल्य निर्धारित करती है, जिससे कम माँग या अधिक उत्पादन से किसानों को फसल़ का कम मूल्य न मिले।
प्रश्न 6.
यदि किसी फसल की माँग बढ़ जाए और आपूर्ति माँग के अनुरूप न हो, तो ऐसी स्थिति में फसल के मूल्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
यदि किसी फसल की माँग अधिक और आपूर्ति कम हो, तो ऐसी स्थिति में वस्तु के दाम बढ़ जाएँगे।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
बाज़ार के प्रकारों को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
बाज़ार, भौतिक बाजार (जैसे स्थानीय बाज़ार), ऑनलाइन/वर्चुअल बाजार (विभिन्न ऐप्स के माध्यम से), घरेलू बाज़ार (देश के भीतर), अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार (देश की सीमाओं से बाहर), थांक बाज़ार (बड़ी मात्रा में व्यापार), खुदरा बाज़ार (थाड़ी मात्रा में सीधे ग्राहकों से व्यापार). आदि मुख्यतः 6 प्रकार के हो सकते हैं। प्रत्येक प्रकार के बाज़ार का अलग-अलग कार्य या उद्देश्य होता है, जो क्रेता और विक्रेता की विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं।
प्रश्न 2.
बाज़ारों के विनियमितिकरण में सरकार की भूमिका का वर्णन करो।
उत्तर:
सरकार आवश्यक वस्तुओं के लिए अधिकतम और न्यूनतम मूल्य निर्धारित करके, गुणवत्ता मानक (जैसे-एफ.एस.एस.ए.आई. और आई.एस.आई.) लागू करके और सार्वजनिक वस्तुएँ प्रदान करके निष्पक्ष व्यापार सुनिश्चित करती है। यह उद्योगों से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान और अनुचित व्यापार प्रथाओं की भी जाँच करती है।
![]()
प्रश्न 3.
भौतिक बाज़ारों में उत्पादक से उपभोक्ता तक आपूर्ति शृंखला कैसे काम करती है?
उत्तर:
उत्पादक या निर्माता बड़ी मात्रा में सामान थोक विक्रेताओं को आपूर्ति करते हैं। थोक विक्रेता फिर खुदरा विक्रेताओं को माल भेजते हैं, जो उन्हें अंतिम उपभोक्ताओं को बेचते हैं। वितरक सामान को एक चरण से दूसरे चरण तक ले जाने में मदद करते हैं। सभी मिलकर एक आपूर्ति शृंखला बनाते हैं।
केस/स्रोत आधारित प्रश्नोत्तर
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर उन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
सूरत कपड़ा बाज़ार में कपास और कृत्रिम रेशे वाले कपड़े बनाने की हज़ारों फैक्ट्रियाँ हैं। सूती वस्त्रों के मामले में, कच्चा कपास यहाँ महाराष्ट्र जैसे आस-पास के राज्यों के साथ-साथ गुजरात के अन्य हिस्सों से कपास मंडियों के माध्यम से प्राप्त होता है। यह विभिन्न चरणों में प्रसंस्करण के बाद तैयार कपड़े या वस्त्रों में बदला जाता है। पावरलूम पर बुनाई, प्रसंस्करण इकाइयों में रंगाई इत्यादि उत्पाद बाज़ारों के माध्यम से एक चरण से दूसरे चरण में जाता है-बुने हुए कपड़े के लिए, रंगे हुए कपड़े के लिए, और तैयार उत्पादों (साड़ियों या तैयार वस्त्रों) के लिए इत्यादि इसके उदाहरण हैं।
प्रश्न 1.
सूरत कपड़ा बाज़ार में क्या शामिल है?
उत्तर:
सूरत कपड़ा बाज़ार में सुती वस्त्रों और कृत्रिम रेशे वाले सिथेटिक वस्त्रों के हज़ारों कारखाने हैं।
प्रश्न 2.
सूरत के पास की कपास मंडियाँ कौन-सी हैं?
उत्तर:
महाराष्ट्र और गुजरात, सूरत के पास की कपास मंडियाँ हैं।
प्रश्न 3.
तैयार कपड़े की दो प्रमुख प्रक्रियाएँ कौन-सी हैं?
उत्तर:
पावरलूम पर बुनाई और प्रसंस्करण इकाइयों में रंगाई।
प्रश्न 4.
उत्पाद एक चरण से दूसरे चरण में कैसे जाता है?
उत्तर:
उत्पाद, उत्पादक से थोक बाज़ार में, थोक बाज़ार से खुदरा बाज़ार में, और खुदरा बाज़ार से उपभोक्ताओं तक पहुँचता है।
अभियोग्यता पर आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
आकृति, एक कलाकार, अपनी पेंटिग्स के लिए खरीददार खोजने हेतु संघर्ष कर रही है। क्या आप उसके काम के विपणन और बिक्री के लिए तीन तरीके बता सकते हैं?
उत्तर:
आकृति, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकती है। स्थानीय प्रदर्शनियों में भाग ले सकती है और सोशल मीडिया या मौखिक प्रचार के माध्यम से प्रचार कर सकती है।
![]()
प्रश्न 2.
आपके पास सब्जियाँ खरीदने के लिए 100 रुपये हैं। स्थानीय बाज़ार में, मटर की कीमत ₹ 40 प्रति किलो है, लेकिन पास के सुपर मार्केट में यह ₹ 50 /किलो है। आप मटर कहाँ से खरीदेंगे और क्यों?
उत्तर:
मैं स्थानीय बाज़ार से खरीदूँगा, क्योंकि यह सस्ता पड़ेगा और मुझे मेरे बजट में ज्यादा चीजें खरीदने का मौका मिलेगा। हालाँकि, मैं सब्जियों की ताजगी व साफ-सफाई को भी ध्यान में रखूँगा।
कौशल आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
चावल के पैकेट पर लगे उत्पाद लेवल से उपभोक्ता को कौन-सी चार महत्वपूर्ण जानकारी चाहिए?
उत्तर:
उपभोक्ता को चावल के पैकेट पर निम्न चार जानकारियाँ जरूर जाँचनी चाहिए-
- ब्रांड-नाम
- शुद्ध वजन
- एफ.एस.एस.ए.आई. लोगो
- समाप्ति तिथि
प्रश्न 2.
अपने घर में किसी उपकरण का अवलोकन कीजिए और उसकी बी.ई.ई. स्टार रेटिंग लिखिए। इससे आपको क्या पता चलता है?
उत्तर:
मेरे घर में एक रेफ्रिजरेटर है, जिस पर 4 -स्टार रेटिंग का स्टिकर लगा है। इससे पता चलता है कि यह उपकरण कम बिजली की खपत करता है और ऊर्जा कुशल है, जिससे बिजली की खर्च भी कम होती है।
बाजारों की समझ Class 7 MCQ
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
बाज़ार क्या है?
(i) सब्जियाँ बेचने की जगह
(ii) वह जगह जहाँ लोग सामान और सेवाएँ खरीदते और बेचते हैं।
(iii) एक ऑनलाइन मंच
(iv) एक बैंक
उत्तर:
(ii) वह जगह जहाँ लोग सामान और सेवाएँ खरीदते और बेचते हैं।
![]()
प्रश्न 2.
हंपी बाज़ार भारत के किस राज्य में स्थित था?
(i) तमिलनाडु
(ii) महाराष्ट्र
(iii) कर्नाटक
(iv) गुजरात
उत्तर:
(iii) कर्नाटक
प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सा बाज़ार का प्रकार नहीं है?
(i) भौतिक बाज़ार
(ii) ऑनलाइन बाज़ार
(iii) फन बाज़ार
(iv) अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार
उत्तर:
(iii) फन बाज़ार
प्रश्न 4.
बाज़ार में कीमत किसके द्वारा तय की जाती है?
(i) अकेले सरकार
(ii) माँग और आपूर्ति की परस्पर क्रिया
(iii) केवल विक्रेता
(iv) केवल नीलामी
उत्तर:
(ii) माँग और आपूर्ति की परस्पर क्रिया
प्रश्न 5.
एक खुदरा विक्रेता (रिटेलर) की क्या भूमिका है?
(i) थोक में बेचना
(ii) सामान बनाना
(iii) अंतिम उपभोक्ताओं को सामान बेचना
(iv) सामान निर्यात करना
उत्तर:
(iii) अंतिम उपभोक्ताओं को सामान बेचना।
प्रश्न 6.
खाद्य सुरक्षा के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्रमाणन चिह्न है?
(i) आई.एस.आई.
(ii) एगमार्क
(iii) एफ.एस.एस.ए.आई
(iv) बी.ई.ई.
उत्तर:
(iii) एफ.एस.एस.ए.आई.
प्रश्न 7.
बी.ई.ई. स्टार रेटिंग क्या दर्शाती है?
(i) उत्पाद का प्रकार
(ii) ऊर्जा दक्षता
(iii) रंग की गुणवत्ता
(iv) उत्पाद कीमत
उत्तर:
(ii) ऊर्जा दक्षता
![]()
प्रश्न 8.
किस प्रकार के बाज़ार में खरीददार और विक्रेता दोनों की भौतिक उपस्थिति आवश्यक है?
(i) ऑनलाइन बाज़ार
(ii) अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार
(iii) भौतिक बाज़ार
(iv) शेयर बाज़ार
उत्तर:
(iii) भाँतिक बाज़ार
प्रश्न 9.
बाज़ारों में सरकार की क्या भूमिका है?
(i) उत्पादों का विज्ञापन करना
(ii) निष्पक्ष प्रथाओं को सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं की रक्षा करना
(iii) सभी उत्पादों की कीमतें तय करना
(iv) सीधे सामान बेचना
उत्तर:
(ii) निष्पक्ष प्रथाओं को सुनिशिचत करना और उपभाक्ताओं की रक्षा करना।
प्रश्न 10.
एग्रीगेटर क्या है?
(i) एक थोक व्यापारी
(ii) विभिन्न विक्रेताओं से सामान बेचने वाला एक मोबाइल ऐप या वेबसाइट
(iii) एक बैंक
(iv) एक ट्रांसपोर्टर
उत्तर:
(ii) विभिन्न विक्रेताओं से सामान बेचने वाला एक मोबाइल ऐप या वेबसाइट।
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
प्रश्न 1.
हंपी बाज़ार ………… साम्राज्य के दौरान एक फलता-फूलता बाज़ार था।
उत्तर:
विजयनगर
प्रश्न 2.
………… वह राशि है, जिस पर एक खरीददार खरीदने के लिए तैयार होता है और एक विक्रेता बेचने के लिए तैयार होता है।
उत्तर:
कीमत
प्रश्न 3.
ऑनलाइन बाज़ार खरीददारों और विक्रेताओं को ……….. संपर्क के बिना बातचीत करने की अनुमति देते हैं।
उत्तर:
भौतिक
प्रश्न 4.
………… भारत में खाद्य सुरक्षा के लिए प्रमाणित चिह्न है।
उत्तर:
एफ.एस.एस.ए.आई.
![]()
प्रश्न 5.
बाज़ार ………… और ………… के आदान-प्रदान में मदद करते हैं।
उत्तर:
सामान, सेवाएँ
प्रश्न 6.
……….. बड़ी मात्रा में सामान खरीदता है और खुदरा विक्रेताओं को बेचता है।
उत्तर:
थोक व्यापारी
प्रश्न 7.
………… बाज़ार राष्ट्रीय सीमाओं के पार संचालित होते हैं।
उत्तर:
अंतर्राष्ट्रीय
प्रश्न 8.
सूरत का कपड़ा केंद्र, कच्चा कपास ………… जैसे राज्यों से प्राप्त करता है।
उत्तर:
महाराष्ट्र
प्रश्न 9.
………… उत्पादकों से खुदरा विक्रेताओं तक सामान परिवहन करने में मदद करता है।
उत्तर:
वितरक
प्रश्न 10.
………… कृषि उत्पादों के लिए प्रमाणीकरण है।
उत्तर:
एगमार्क
सही कथन पर (✓) और गलत कथन पर (✗) का चिह्न लगाइए:
प्रश्न 1.
बाज़ार केवल शहरों में ही मौजूद होते हैं।
उत्तर:
गलत-कारण: बाज़ार हर जगह, शहरों, कस्बों, गाँवों में मौजूद होते हैं।
प्रश्न 2.
खुदरा विक्रेता अन्य खुदरा विक्रेताओं को सामान बेचते हैं।
उत्तर:
गलत-कारणः खुदरा विक्रेता उपभोक्ताओं को सामान बेचते हैं।
![]()
प्रश्न 3.
कीमत केवल विक्रेता द्वारा तय की जाती है।
उत्तर:
गलत-कारणः किसी उत्पाद की कीमत निर्माता द्वारा माँग और आपूर्ति के आधार पर तय की जाती है।
प्रश्न 4.
अनाज भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज का उपयोग किया जाता है।
उत्तर:
सही-कारण: कोल्ड स्टोरेज का उपयोग, बाद में बेचे जाने वाले अनाजों को स्टोर करने के लिए हांता है।
प्रश्न 5.
बाज़ार विनिमय में सरकार की कोई भूमिका नहीं है।
उत्तर:
गलत-कारण: सरकार बाज़ार पर नजर रखती है और जरूरत पड़ने पर कारंवाई करती है।
प्रश्न 6.
सूरत हीरा उद्योग के लिए जाना जाता है।
उत्तर:
सही-कारण: सूरत हीरा उद्योग के लिए एक स्थापित केंद्र है और विदेशों तक निर्यात के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 7.
एफ.एस.एस.ए.आई. प्रमाणीकरण सभी खाद्य पदार्थों के लिए अनिवार्य है।
उत्तर:
सही-कारण: एफ.एस.एस.ए.आई. खाद्य सुरक्षा और खाद्य उद्योग के लिए मानक चिह्नों के लिए जिम्मेदार है।
प्रश्न 8.
बाज़ार केवल भौतिक रूप में मौजूद होते हैं।
उत्तर:
गलत-कारण: वर्चुअल बाज़ार मौजूद है, जो डिजिटल भुगतान ऐप्स के माध्यम से लेन-देन को सक्षम बनाते हैं।
प्रश्न 9.
खरीददार हमेशा सबसे सस्ता उत्पाद पसंद् करते हैं।
उत्तर:
गलत-कारण: खरीददार उत्पाद की गुणवत्ता और स्थायित्व देखते हैं।
प्रश्न 10.
पार्क जैसी सार्वजनिक वस्तुएँ सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।
उत्तर:
सही-कारण: वे बिना किसी अपवाद के सभी के लिए सुलभ हैं।
कॉलम-I से कॉलम-II का उचित मिलान कीजिए:

उत्तर:
| कॉलम-I | कॉलम-II |
| (क) प्रत्यक्ष बाज़ार (ख) ऑनलाइन बाज़ार (ग) घरेलू बाज़ार (घ) अंतरराष्ट्रीय बाज़ार (ङ) थांक बाज़ार |
(v) खरीददारों और विक्रेताओं की भौतिक उपस्थिति की आवश्यकता होती है। (iv) खरीददार और विक्रेता वस्तुतः वर्चुअल मिलते हैं। (ii) राष्ट्रीय सीमा के भीतर आता है। (iii) सामान और सेवाएँ देश के बाहर प्रवाहित होती हैं। (i) थोक मात्रा में सौदा करता है। |
अभिकथन और कारण संबंधी प्रश्नोत्तर
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें अभिकथन (A) तथा कारण (R) है। दिए गए विकल्प के अनुसार अपना उत्तर चिह्नित कीजिए-
प्रश्न 1.
अभिकथन (A): खुदरा विक्रेता छोटी मात्रा में सामान बेचते हैं।
कारण (R): खुदरा विक्रेता सीधे अंतिम उपभोक्ताओं से निपटते हैं।
विकल्प:
(i) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R),(A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ii) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(iii) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(iv) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
उत्तर:
(i) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
स्पष्टीकरण: क्योंकि खुदरा विक्रेता सीधे अंतिम उपभोक्ताओं से निपटते हैं और उन्हें छोटी मात्रा में उत्पाद बेचते हैं।
![]()
प्रश्न 2.
अभिकथन (A): ऑनलाइन बाज़ार भौतिक बुनियादी ढाँचे की आवश्यकता को समाप्त करते हैं।
कारण (R): ऑनलाइन बाज़ार केवल डिजिटल उत्पाद वितरित करते हैं।
विकल्प:
(i) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R),(A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ii) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R),(A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(iii) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(iv) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
उत्तर:
(iii) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
स्पष्टीकरण: (R) असत्य है क्योंकि ऑनलाइन बाज़ार लगभग सभी प्रकार के सामानों का सौदा करते हैं।
प्रश्न 3.
अभिकथन (A): सरकार कुछ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करती है।
कारण (R): यह सुनिश्चित करता है कि किसानों को नुकसान न हो।
विकल्प:
(i) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R),(A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ii) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R),(A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(iii) (A) सत्य है, परंतु (B) असत्य है।
(iv) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
उत्तर:
(i) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
स्पष्टीकरण: यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसानों को नुकसान न हो। इसलिए सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करती है।
Class 7 बाजारों की समझ Extra Question Answer for Practice
बहुवैकल्पिक प्रश्न
प्रश्न 1.
‘एशिया के कपड़ा केंद्र’ के रूप में कौन-सा शहर जाना जाता है?
(i) मुम्बई
(ii) सूरत
(iii) चेन्नई
(iv) हैदराबाद
प्रश्न 2.
कोल्ड स्टोरेज़ में कौन-सी वस्तुएँ रखी जाती हैं?
(i) फर्नीचर
(ii) खराब होने वाली वस्तुएँ
(iii) कागज़
(iv) इलेक्ट्रॉनिक्स
प्रश्न 3.
‘इमा कैथेल’ बाज़ार किसके द्वारा चलाया जाता है?
(i) केवल पुरुष
(ii) सरकारी कर्मचारी
(iii) महिलाएँ
(iv) छात्र
संकेतः इसे ‘माँ के बाज़ार (मदर्स मार्केंट)’ भी कहा जाता है, यह मणिपुर से संबंधित है।
प्रश्न 4.
एगमार्क का उपयोग किसके लिए किया जाता है?
(i) खाद्य प्रसंस्करण
(ii) कृषि उत्पाद
(iii) आभूषण
(iv) खिलौने
![]()
प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से कौन-सा एक सार्वजनिक सामान है?
(i) कारें
(ii) निजी स्कूल
(iii) सड़कें
(iv) फोन
प्रश्न 6.
साप्ताहिक बाज़ार कितने दिनों के लिए लगता है?
(i) रोज़
(ii) महीने में एक बार
(iii) सप्ताह में एक बार
(iv) साल में एक बार
प्रश्न 7.
बाज़ार में सामान बेचने वाले को क्या कहते हैं?
(i) क्रेता
(ii) विक्रेता
(iii) वितरक
(iv) उत्पादक
प्रश्न 8.
सब्जियों का बाज़ार क्या कहलाता है?
(i) मंडी
(ii) बैंक
(iii) अस्पताल
(iv) होटल
प्रश्न 9.
किस बाज़ार में कपड़े, जूते, खिलौने आदि मिलते हैं?
(i) फल मंडी
(ii) सब्जी मंडी
(iii) साप्ताहिक बाज़ार
(iv) दूध बाज़ार
प्रश्न 10.
खुदरा व्यापारी किसे कहते हैं?
(i) जो सामान बड़े स्तर पर खरीदता है।
(ii) जो सामान सीधे ग्राहक को बंचता है।
(iii) जो सामान बनाता है।
(iv) जो कंपनी को सामान बेचता है।
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
प्रश्न 1.
साप्ताहिक बाज़ार मुख्यतः ………… के समय लगता है।
प्रश्न 2.
बाज़ार में मोल-भाव ………… और ………… के बीच होता है।
प्रश्न 3.
अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफार्म ………… बाज़ार के उदाहरण हैं।
प्रश्न 4.
जो बाज़ार में बड़ी मात्रा में सामान बेचता है, उसे ………… व्यापारी कहते हैं।
प्रश्न 5.
मंडी में कीमतें सुपरमार्केट की अपेक्षा अक्सर ………… होती है।
प्रश्न 6.
बिजली दक्षता को प्रदर्शित करने वाले प्रमाणन चिह्न को ………… प्रदान करता है।
![]()
प्रश्न 7.
बाज़ार क्रेता-विक्रेता के बीच ………… संबंध स्थापित करता है।
प्रश्न 8.
हंपी बाज़ार ………… में स्थित एक व्यापार का केंद्र था।
प्रश्न 9.
कृषि उत्पादों के लिए ………… प्रमाणन चिह्न होता है।
प्रश्न 10.
जो वस्तुएँ और सेवाएँ समाज के सभी सदस्यों को उपलब्ध होती हैं, उन्हें ………… कहते हैं।
सत्य/असत्य छाँटिए:
प्रश्न 1.
बाज़ार, लोगों को जोड़ता है, तथा सांस्कृतिक और वैचारिक संबंध बनाता है।
प्रश्न 2.
देश की सीमाओं के अंदर किए जाने वाला व्यापार, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहलाता है।
प्रश्न 3.
बाज़ार उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ उपलब्ध कराता है।
प्रश्न 4.
उत्पादक, वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन एवं विक्रय लाभ के लिए करते हैं।
प्रश्न 5.
‘एगमार्क’ इलेक्ट्रिक सामानों का प्रमाणन चिह्न है।
प्रश्न 6.
बाजार माँग और आपूर्ति के आधार पर कार्य करते हैं।
प्रश्न 7.
एफ.एस.एस.ए.आई. की तरह ‘भारतीय मानक ब्यूरों आई.एस.आई. चिह्न जारी करता है।
प्रश्न 8.
सूरत में वस्त्र उद्योग के लिए कपास गुजरात और महाराष्ट्र से पहुँचती है।
प्रश्न 9.
साप्ताहिक बाज़ार में देर रात को सब्जियाँ दिन की तुलना में सस्ती होती है।
प्रश्न 10.
अन्य देशों से वस्तुओं और सेवाओं का क्रय करना, निर्यात कहलाता है।
कॉलम-I से कॉलम-II का उचित मिलान कीजिए:
| कॉलम-I | कॉलम-II |
| (क) कोल्ड स्टोरेज़ (ख) गोदाम (ग) हाट (घ) शॉपिंग मॉल (ङ) शॉपिंग ऐप |
(i) साप्ताहिक बाज़ार (ii) वर्चुअल बाज़ार (iii) उच्च स्तरीय बाज़ार (iv) वेयरहाउस (v) शीघ्र खराब होने वाला सामान |
अभिकथन और कारण संबंधी प्रश्न
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें अभिकथन (A) और कारण (R) है, दिए गए विकल्प के आधार पर अपना उत्तर चिह्नित कीजिए:
प्रश्न 1.
अभिकथन (A): एफ. एस. एस. ए.आई. और एगमार्क उत्पाद की गुणवत्ता पहचानने में सहायता करते हैं।
कारण (R): ये ‘लोगो’ निजी कंपनियों द्वारा लगाए जाते हैं।
विकल्प:
(i) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R),(A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ii) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R),(A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(iii) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(iv) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
![]()
प्रश्न 2.
अभिकथन (A): ऑनलाइन बाज़ार, क्रंता और विक्रंता को एक मंच प्रदान करते हैं।
कारण (R): कुछ सेवाओं के लिए व्यक्तिगत संपर्क की आवश्यकता होती है।
विकल्प:
(i) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R).(A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ii) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R).(A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(iii) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(iv) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
प्रश्न 3.
अभिकथन (A): सरकार कुछ वस्तुओं के मूल्यों को नियंत्रित करती है।
कारण (R): जीवनरक्षक व मजदूरी जैसी वस्तुओं और सेवाओं पर नियंत्रण जरूरी है।
विकल्प:
(i) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R).(A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ii) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R).(A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(iii) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।
(iv) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
खुदरा व्यापारी की बाज़ार में क्या भूमिका है?
प्रश्न 2.
इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर कौन-सा ‘लोगो’ लगाया जाता है?
प्रश्न 3.
ऑनलाइन बाज़ार, आजकल ज्यादा प्रचलित होने का मुख्य कारण क्या है?
प्रश्न 4.
घरेलू बाज़ार और अंतरीप्ट्रीय बाज़ार में काई एक अतर बताइए।
प्रश्न 5.
प्रमाणन चिह्न कौन प्रदान करता है ?
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
ऊर्जा दक्षता उत्पाद ग्राहक द्वारा अधिक पसंद करने का मुख्य कारण है।
प्रश्न 2.
‘इमा कैथल’ के महत्व को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 3.
गुजरात में वस्त्र उद्योग की तरक्की के मुख्य कारण बताइए।
प्रश्न 4.
प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष बाज़ार के तीन अंतर बताइए।
प्रश्न 5.
‘कीमत निर्धारण प्रक्रिया’ को स्पष्ट कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
स्थानीय बाज़ार के महत्व और चुनौतियों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
प्रश्न 2.
बाज़ार में उत्पादों के मूल्य के उतार-चढ़ाव के कारणों और समाधानों का वर्णन कीजिए।
![]()
प्रश्न 3.
बाज़ार में सरकार की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
The post बाजारों की समझ Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 12 appeared first on Learn CBSE.
from Learn CBSE https://ift.tt/G1naYtB
via IFTTT
No comments:
Post a Comment