Tuesday, 7 April 2026

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका

To prepare smartly, include Kaushal Bodh Class 6 Solutions in Hindi Project 2 जैव विविधता विवरणिका in your study plan.

Class 6 Kaushal Bodh Solutions Chapter 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका

Class 6 Vocational Education Chapter 2 Question Answer in Hindi जैव विविधता विवरणिका

गतिविधि 1 : हमारे आस-पास क्या है? [पृष्ठ 38]

प्रश्न 1.
जैव विविधता विवरणिका पर लिखना शुरू करने से पहले, तालिका 2.1 को पूरा कीजिए।
Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 1
उत्तर:
तालिका : उन स्थानों की पहचान करना जहाँ आप विभिन्न प्रकार की सजीव वस्तएँ देख सकते हैं
Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 2
गतिविधि 2 : किसी विशेषज्ञ से संपर्क कीजिए [पृष्ठ 39]

प्रश्न 1.
आपको विशेषज्ञों से पूछने के लिए प्रश्न पहले से ही तैयार करने चाहिए।
उत्तर:
वैद्य या आयुर्वेदाचार्य से प्रश्न पूछने के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं :

  • हमें अपने क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पौधे कहाँ मिल सकते हैं?
  • हमें यह कैसे पता चलेगा कि उस क्षेत्र में उगने वाले पौधे लंबे समय से वहीं हैं (स्थानीय) या उन्हें अन्य स्थानों से लाया गया है?
  • क्या ऐसे कोई पौधे हैं जो अब इस क्षेत्र में नहीं पाए जाते हैं?
  • जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए हमें किस प्रकार के पौधे अधिक उगाने चाहिए?
  • क्या कोई ऐसा पौधा है जिसे हमें नहीं उगाना चाहिए, क्योंकि यह जैव विविधता को हानि पहुँचाता है?
  • हम अपनी जैव विविधता विवरणिका तैयार करना शुरू कर रहे हैं, इस संदर्भ में क्या आपके पास हमारे लिए कोई सुझाव है?

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका

गतिविधि 3 : सर्वेक्षण के लिए स्थानों की पहचान कीजिए [पृष्ठ 39]

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 3

प्रश्न 1.
आपके आस-पास किस प्रकार के आवास मौजूद हैं (जैसे- वन, आर्द्रभूमि, घास के मैदान, शहरी क्षेत्र )?
उत्तर:
हमारे आस-पास शहरी क्षेत्र, पार्क, बगीचे और कुछ छोटे जंगल हैं।

प्रश्न 2.
क्या आपने कोई ऐसा क्षेत्र देखा है जहाँ अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक पौधे उगते हैं? ( हाँ या नहीं )
उत्तर:
हाँ, सड़कों की तुलना में पार्क में अधिक पौधे हैं।

प्रश्न 3.
आपने अपने आस-पास किस प्रकार के जीव ( पक्षी, स्तनधारी, कीड़े आदि) देखे हैं?
उत्तर:
मैंने अपने आस-पास गौरैया, कौए, तितलियाँ, चीटियाँ, कुत्ते, बिल्लियाँ और कभी-कभी गिलहरियाँ भी देखी हैं।

प्रश्न 4.
क्या कुछ क्षेत्रों में पौधों और जानवरों के संरक्षण के लिए कोई विशेष प्रयास किए जा रहे हैं? उदाहरण के लिए, कुछ प्रजातियों का संरक्षण या क्षेत्र में प्रवेश के लिए अनुमति प्राप्त करना जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।
उत्तर:
हॉं, आस-पास के वन क्षेत्र में संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं और हमारे पास एक स्थानीय समूह है जो पार्क की सुरक्षा के लिए काम करता है। हमारे स्कूल में बगीचे में फूल तोड़ना प्रतिबंधित है।

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका

प्रश्न 5.
अब आप किन स्थानों पर जाने की योजना बना रहे है, उन्हें नीचे लिखिए :
उत्तर:

  • स्थानीय पार्क
  • स्कूल का बगीचा
  • पास का जंगल
  • नदी तट
  • सामुदायिक उद्यान

गतिविधि 4 : जैव विविधता अवलोकन के लिए भ्रमण का समय निर्धारित करना [पृष्ठ 41]

प्रश्न 1.
भ्रमण पर जाने के लिए एक समय-सारणी बनाइए और इसे नीचे दी गई तालिका में अंकित कीजिए।
उत्तर:
तालिका : जैव विविधता विवरणिका के लिए भ्रमण पर जाने की समय-सारणी

  •  शनिवार को सुबह 10 बजे स्थानीय पार्क का भ्रमण।
  • बुधवार को दोपहर 3 बजे स्कूल के बगीचे का दौरा।
  • रविवार को सुबह 9 बजे पास के जंगल में जाना।
  • शुक्रवार को शाम 5 बजे नदी तट पर।
  • मंगलवार को शाम 5 बजे सामुदायिक उद्यान का श्रमण।
  • गुरुवार को शाम 6 बजे मेरे घर के पास के शहरी क्षेत्र का दौरा।

गतिविधि 5 : जैव विविधता विवरणिका को भरना [पृष्ठ 42]

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 4

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 5

I. खेत के पौधों में जैव विविधता का अवलोकन
Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 8
उत्तर:

  • अवलोकन की तिथि : 15 अक्तूबर, 20xx
  • स्थान : विद्यालय उद्यान, मुंबई
  • आवास प्रकार : शहरी उद्यान
  • मौसम की स्थिति : धूप, 30°C
  • टिप्पणियाँ : मैंने हमारे विद्यालय के बगीचे में उग रही विभिन्न फसलों को देखा। पौधे स्वस्थ दिख रहे थे और मैंने पौधों के फूलों और आस-पास कुछ कीड़े जैसे तितलियाँ और मधुमक्खियाँ भी देखीं।

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 6

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका

II. फलदार पौधों में जैव विविधता का अवलोकन

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 9

1. अवलोकन की तिथि : 15 अक्तूबर, 20xx
2. स्थान : स्थानीय पार्क, पुणे
3. आवास प्रकार : शहरी उद्यान
4. मौसम की स्थिति : धूप, 28°C
5. टिप्पणियाँ : मैंने पार्क में आम, अमरूद और केले सहित कई फलों के पेड़ देखे। पेड़ फलों से लदे हुए थे और मैंने उसके आस-पास कुछ पक्षियों और कीटों को भी देखा।
उत्तर:
Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 7
III. पशुओं के चारे ( फाडर ) के पौधों की जैव विविधता का अवलोकन
Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 12

1. अवलोकन की तिथि : 22 अक्तूबर, 20xx
2. स्थान : कृषि क्षेत्र, नासिक
3. आवास प्रकार : ग्रामीण कृषि भूमि
4. मौसम की स्थिति : बादल, 25°C
5. टिप्पणियाँ : मैंने खेत में कई तरह के चारे के पौधे देखे। घास बहुत ऊँची थी और मैंने कुछ गायों को चरते देखा।
उत्तर:
Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 11

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका

IV. खरपतवार पौधों में जैव विविधता का अवलोकन
Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 10
1. अवलोकन की तिथि : 25 अक्तूबर, 20xx
2. स्थान : विद्यालय उद्यान, मुंबई
3. आवास प्रकार : शहरी उद्यान
4. मौसम की स्थिति : धूप, 30°C
5. टिर्प्पणियाँ: मैंने बगीचे में बहुत-सी खरपतवार उगते देखी, खासतौर पर फूलों की क्यारी के आस-पास। वे फूलों से स्थान तथा पोषक तत्व लेती हैं।
उत्तर:
Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 13

V. कीटों में जैव विविधता का अवलोकन
Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 15
1. अवलोकन की तिथि : 28 अक्तूबर, 20xx
2. स्थान : स्थानीय फार्म, औरंगाबाद
3. आवास प्रकार : कृषि क्षेत्र
4. मौसम की स्थिति : धूप, 27°C
5. टिप्पणियाँ : मैंने फसलों पर कुछ कीटों को देखा, खासतौर पर आलू के पौधों पर। पत्तियों पर बहुत सारे एफिड्स थे जो रस चूसकर पौधों को कमजोर करते हैं।
उत्तर:
Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 14

गतिविधि 7 : जैव विविधता विवरणिका का प्रस्तुतिकरण [पृष्ठ 48]

भाग 1 : आपके द्वारा एकत्रित जानकारी का सारांश तैयार कीजिए।

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका 17

प्रश्न 1.
आपके आस-पास के क्षेत्रों में उगने वाले विभिन्न पौधे कौन-से हैं?
उत्तर:
मैंने अपने क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पौधे देखे, जैसे नीम, केला तथा विभिन्न प्रकार के फूल वाले पौधे, जैसे गुड्हल व गेंदा देखे हैं।

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका

प्रश्न 2.
कौन-से पौधे सभी मौसमों में उगते हैं और कौन-से मौसमी हैं?
उत्तर:
आम और अमरूद जैसे कुछ पौधे मौसमी होते हैं, जो खास मौसम में ही फल देते हैं जबकि नीम और केला जैसे पौधे पूरे साल भर उग सकते हैं।

प्रश्न 3.
क्या सभी फसलों और फलों की उपज एक ही मौसम में काटी जा सकती हैं?
उत्तर:
नहीं, सभी फसलें, और फल एक ही मौसम में नहीं काटे जा सकते। उदाहरम के लिए, प्याज की कटाई सर्दियों में की जा सकती है जबकि आम की कटाई गर्मियों में की जाती है।

प्रश्न 4.
क्या सभी पौधे एक ही मौसम में फूल देते हैं?
उत्तर:
नहीं, सभी पौधे एक ही मौसम में फूल नहीं देते हैं। उदाहरण के लिए, ज्यादातर फूल वसंत में खिलते है, जबकि कुछ मॉनसून या सर्दियों में खिलते हैं।

प्रश्न 5.
क्या पौधे हमारे लिए उपयोगी हैं? यदि हाँ, तो कैसे?
उत्तर:
हाँ, बहुत् सारे पौधे हमारे लिए उपयोगी हैं। उदाहरण के लिए, आम को फल के रूप में खाया जाता है, नीम के पत्तों को औषधीय रूप में प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 6.
क्या एक ही प्रकार का चारा साल भर उपलब्ध रहता है? क्या वे केवल कुछ ही मौसम में ही उपलब्ध होते है?
उत्तर:
चारा पूरे साल उपलब्ध नहीं होता। नेपियर घास जैसे कुछ चारे के पौधे कुछ खास मौसम में ही उपलब्ध होते हैं, जबकि कुछ मौसमी हो सकते है।

प्रश्न 7.
क्या सभी पौधे खरपतवार से प्रभावित होते हैं?
उत्तर:
हाँ, कई पौधे खरपतवारों से प्रभावित होते हैं, जो पोषक तत्वों और पानी के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।

प्रश्न 8.
क्या कुछ खरपतवार उपयोगी हैं? कृपया कुछ खरपतवारों के नाम बताएँ और उनके उपयोग का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
हाँ। कुछ खरपतवार उपयोगी होते हैं, जैसे कि डंडेलियन, जिसका उपयोग सलाद में किया जा सकता है और चिकवीड, जो खाने योग्य है और इसमें औषधीय गुण हैं।

प्रश्न 9.
क्या सभी पौधे किसी-न-किसी प्रकार के कीटों से प्रभावित होते हैं?
उत्तर:
हाँ, लगभग सभी पौधे किसी-न-किसी प्रकार के कीटों से प्रभावित होते हैं।

प्रश्न 10.
क्या पौधे कुछ विशेष मौसमों में विशेष कीटों से अधिक प्रभावित होते हैं?
उत्तर:
हाँ, कुछ कीट खास मौसम में ही ज्यादा फैलते हैं। उदाहरण के लिए, एफिड्स वसंत में ज्यादा दिखाई देते हैं, जब मौसम गर्म होता है।

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका

प्रश्न 11.
आपने समुदाय के लोगों से क्या जानकारी एकत्र की (उदाहरण के लिए-पौधों का औषधि के रूप में उपयोग, चारे के रूप में या पवित्र पौधे आदि)
उत्तर:
आपने समुदाय के लोगों से चर्चा करके मैंने जाना कि कई पौधों का उपयोग औषधीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है, जैसे खाँसी के लिए तुलसी व पाचन के लिए अदरक। कुछ पेड़ों को पवित्र माना जाता है जैसे बरगद का पेड़।

भाग 2 : आपके द्वारा एकत्रित की गई जानकारी से आगे बढ़िए।

प्रश्न 1.
क्या आपने एक स्थान पर अन्य की तुलना में अधिक सजीव वस्तुएँ देखी?
उत्तर:
हाँ, मैंने सड़क के किनारे की तुलना में बगीचे में ज्यादा जीवित वस्तुएँ देखी। बगीचे में ज्यादा कीड़े, पक्षी और पौधे थे।

प्रश्न 2.
आपने जिन स्थानों का भ्रमण किया वहाँ आपने कितने प्रकार के पौधे और कीट देखे?
उत्तर:
मैंने जिस स्थानों का श्रमण किया, वहाँ मैंने लगभग 10 विभिन्न प्रकार के पौधे तथा लगभग 5 प्रकार के कीट देखे।

प्रश्न 3.
क्या आपने एक से अधिक स्थानों पर एक ही प्रकार के कीड़े, कीट, या कृमि देखे?
उत्तर:
हाँ, मैंने बगीचे और पार्क दोनों में एक ही तरह के कीड़े जैसे लेडीबग और चींटियाँ देखीं।

प्रश्न 4.
क्या आपने इस गतिविधि के लिए किसी “ए.आई.” टूल का उपयोग किया? यदि हाँ, तो कौन-से और कैसे?
उत्तर:
हाँ, मैंने कुछ पौधों और कीटों की पहचान करने के लिए ‘प्लांट स्नैप’ नामक एक ए.आई. टूल का उपयोग किया।

प्रश्न 5.
क्या आपने जानकारी इकट्ठा करने के लिए किसी अन्य स्रोत का उपयोग किया?
उत्तर:
हाँ, मैने पुस्तकालय से पुस्तके ली तथा अधिक जानकारी जुटाने के लिए अपने शिक्षक से बात की।

मैंने दूसरों से क्या सीखा? [पृष्ठ 50]

प्रश्न 1.
आपने विशेषज्ञों के साथ उन सभी उपायों पर चर्चा की है जो इस क्षेत्र में जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए उपयोग किए जा सकते हैं। आपको क्या लगता है कि इसमें से कौन-सा उपाय प्रभावी होगा?
उत्तर:
पहला, पार्क और वन्यजीव अभ्यारण्य जैसे संरक्षित क्षेत्र बनाने से पौधों और जानवरों को सुरक्षित रखने में मद्द मिल सकती है।

  • दूसरा, समुदाय को जैव विविधता के महत्व के बारे में शिक्षित करना चाहिए, जो लोगों को अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में सहायक हो सकता है।
  • तीसरा, जैविक खेती को बढ़ावा देने से हानिकारक कीटनाशकों के उपयोग को कम किया जा सकता है जो पौधों और जानवरों. दोनों को प्रभावित करते हैं।
  • अंत में, अधिक देशी पेड़-पौधे लगाने से स्थानीय वन्य जीवों के आवास को बहाल करने में मदद मिल सकती है।

प्रश्न 2.
उस जानकारी के अनुसार पिछले 10 या 20 वर्षों में जैव विविधता में किस तरह से परिवर्तन आया है। इस बारे में लिखिए।
उत्तर:
पिछ्छले 10 या 20 वर्षों में मेरे क्षेत्र में जैव विविधता में बहुत बदलाव आया है। पहले यहाँ विभिन्न प्रकार के पेड़ तथा कई प्रकार के पक्षी थे। हालांकि शहरीकरण तथा प्रदूषण के कारण बहुत सारे पेड़ कट गए है और कुछ पक्षी गायब हो गए हैं। हमारे क्षेत्र में उगने वाले कुछ पौधे अब दुर्लभ हो गए हैं। सकारात्मक पक्ष यह है कि अधिक पेड़ लगाने और उद्यान बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे खोई हुई जैव विविध ता को वापस लाने में मदद मिल रही है।

सोचिए और जवाब दीजिए [पृष्ठ 53]

प्रश्न 1.
आपको क्या करने में आनंद आया?
उत्तर:
मुझे अलग-अलग पौधों और जानवरों को देखने में बहुत आनंद आया। यह देखना रोमांचक था कि हमारे आस-पास कितनी अलग-अलग तरह की प्रजातियाँ रहती हैं और जो कुछ भी मुझे मिला, उसके नोट्स और तस्वीर लेना बहुत अच्छा लगा।

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका

प्रश्न 2.
आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा?
उत्तर:
मेरे सामने आई चुनौतियों में से एक थी-कुछ पौधों और कीटों की पहचान करना। इसके अलावा मेरी कुछ यात्राओं के दौरान मौसम गर्म था, जिससे लंबे समय तक बाहर रहना मुश्किल हो ग्या।

प्रश्न 3.
अगली बार आप क्या अलग करेंगे?
उत्तर:
अगली बार, मैं अधिक संसाधन जैसे फील्ड गाइड और विशेष रूप से रेखाचित्रों के लिए नोटबुक लाकर बेहतर तैयारी करूँगी।

प्रश्न 4.
आपके अनुसार जैव विविधता विवरणिका का क्या महत्व है?
उत्तर:
जैव विविधता विवरणिका महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें अपने क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों पर नजर रखने में मदद करता है। यह हमें, यह समझने में मदद करता है कि कौन-से पाँधे और जानवर मौजूद हैं और समय के साथ उनमें क्या बदलाव आ रहे हैं।

प्रश्न 5.
परियोजना से संबंधित अन्य कौन-सी नौकरियाँ हैं? अपने आस्स-पास देखिए, लोगों से बात कीजिए और अपना उत्तर लिखिए। आपके द्वारा क्रियान्वित की गई गतिविधि से संबंधित नौकरियों के कुछ उदाहरण-वन अधिकारी, वैज्ञानिक और संरक्षणवादी हैं।
उत्तर:
जैव विविधता से संबंधित कई नौकरियाँ हैं, जैसे वन अधिकारी, जो वनों और वन्यजीवों की रक्षा में मदद् करता है। वैज्ञानिक, पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका को समझने के लिए पौधों और जानवरों का अध्ययन करते हैं।

संरक्षणवादी लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने और आवासों को बहाल करने के लिए काम करते हैं। अन्य नौकरियों में पर्यावरण शिक्षक शांमिल हो सकते हैं, जो लोगों को प्रकृति के महत्व के बारे में सिखाते हैं और पार्क रेंजर, जो राष्ट्रीय उद्यानों का प्रबंधन करते हैं तथा वन्यजीवों की रक्षा करते हैं।

जैव विविधता विवरणिका Class 6 Notes

→ जैव विविधता : किसी विशेष आवास या पारिस्थितिकी तंत्र में जीवन की विविधता, जिसमें प्रजातियों की विविधता, आनुवंशिक भिन्नता और पारिस्थितिकी तंत्र विविधता शामिल है।

→ जैव विविधता विवरणिका : एक दस्तावेज या रिकॉर्ड जिसमें किसी विशेष क्षेत्र में पौधों और जानवरों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में अवलोकन और जानकारी शामिल होती है, जिसमें उनकी विशेषताएँ और आवास भी शामिल हाते हैं।

→ संरक्षण : प्राकृतिक संसाधनों, वन्य जीवन और आवासों की सुरक्षा और संरक्षण का कार्य ताकि उनकी कमी या विलुप्ति को रोका जा सके।

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका

→ पारिस्थितिकी तंत्र : सजीव वस्तुएँ (पौधे, जानवर और सूक्ष्मजीव) का एक समुदाय जो एक विशिष्ट क्षेत्र में अपने भौतिक वातावरण (मिट्टी, पानी, हवा) के साथ अंतःक्रिया करते हैं।

→ आवास : प्राकृतिक वातावरण जिसमें पौधे या पशु की एक विशेष प्रजाति रहती है, जिसमें उसके अस्तित्व के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ और संसाधन शामिल हैं।

→ शहरी वन्यजीव : वे जानवर जो शहरी वातावरण में रहने के लिए अनुकूलित हैं, जिनमें अक्सर वे प्रजातियाँ शामिल होती हैं जो मानव परिवर्तित परिदृश्यों में पनपती हैं।

→ क्षेत्र पथ-प्रदर्शक : एक पुस्तक या संसाधन जो क्षेत्र में पौधों, जानवरों और अन्य जीवों की पहचान करने में मदद करनें के लिए जानकारी और चित्र प्रदान करता है।

→ विशेषज्ञ : किसी विशेष क्षेत्र में विशिष्ट ज्ञान वाला व्यक्ति, जैसे जीव विज्ञानी, संरक्षणवादी या पर्यावरण शिक्षक।

→ कीट : एक जीव जिसे हानिकारक या उपद्रवी माना जाता है जो अक्सर फसलों, पौधों या पशुधन को प्रभावित करता है।

→ खरपतवार : एक पौधा जो अवांछनीय या आक्रामक माना जाता है, जो अक्सर संसाधनों के लिए पौधों के साथ प्रतिस्पर्धा करता है।

→ जैविक खेती : यह खेती की एक विधि है जो कृत्रिम उर्वरकों तथा कीटनाशकों के प्रयोग से बचाती है तथा इसकी जगह प्राकृतिक प्रक्रियाओं और जैव विविधता पर ध्यान केंद्रित करती है।

→ मूल प्रजातियाँ: पौधे या जानवर जो किसी विशिष्ट क्षेत्र या पारिस्थितिकी तंत्र में स्वभाविक रूप से पाए जाते हैं और स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल बन गए हैं।

→ आक्रामक प्रजातियाँ: गैर-देशी प्रजातियाँ, जो नए वातावरण में तेजी से फैलती हैं तथा अक्सर देशी प्रजातियों और पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुँचाती हैं।

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका

→ धारणीयता : संसाधनों का उपयोग करके पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने की क्षमता, जो भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं को पूरी करने की क्षमता से समझौता किए बिना वर्तमान आवश्यकता को पूरी करती है।

→ पारिस्थितिकी-विद् : एक वैज्ञानिक जो जीवित प्राणी और उनके पर्यावरण के बीच संबंधों का अध्ययन करता है, पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता पर ध्यान केंद्रित करता है।

→ क्षेत्र अवलोकन : पौधों, जानवरों और उनके प्राकृतिक वातावरण में उनकी अंत:क्रियाओं के बारे में आँकड़ों का अवलोकन और रिकॉर्ड करने का अभ्यास।

→ प्रकृति पत्रिका ( नेचर जर्नल ): एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड जहाँ व्यक्ति प्रकृति के अपने अवलोकनों को दस्तावेजों में लिखते हैं, जिसमें रेखाचित्र, टिप्पणियाँ और उनके अनुभवों पर प्रतिबिंब शामिल होते हैं।

→ सामुदायिक सहभागिता : संरक्षण प्रयासों और जैव विविधता परियोजनाओं में स्थानीय लोगों की भागीदारी, अक्सर शिक्षा और गतिविधियों में भागीदारी के माध्यम से।

→ पर्यावरण शिक्षा : पर्यावरण तथा प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता के संरक्षण के महत्व के बारे में शिक्षण।

Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका

→ संरक्षरणवादी : वह व्यक्ति जो पर्यावरण और वन्य जीवन की सुरक्षा की वकालत करता है, अक्सर प्राकृतिक आवासों और प्रजातियों के संरक्षण के लिए परियोजनाओं पर काम करता है।

The post Class 6 Vocational Education Question Answer Project 2 in Hindi जैव विविधता विवरणिका appeared first on Learn CBSE.



from Learn CBSE https://ift.tt/2kBGTKJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment