Thursday, 14 May 2026

सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 5

Students can keep Class 8 SST Important Questions and Class 8 SST Part 1 Chapter 5 सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली Extra Questions handy for quick reference during exams.

सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली Class 8 Extra Question Answer

Class 8 SST Chapter 5 Extra Question Answer in Hindi सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता का महत्व क्या है?
उत्तर:

  • भारत निर्वाचन आयोग (ई.सी.आई.) एक स्वतंत्र संवैधानिक निकाय है, जो चुनावों को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से संचालित करता है।
  • इसका स्वतंत्र होना सुनिश्चित करता है कि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप न हो।
  • यह लोकतंत्र की नींव को मजबूत बनाता है, जिससे नागरिकों का विश्वास चुनावी प्रणाली में बना रहता है।

प्रश्न 2.
चुनावी प्रक्रिया में मतदाता जागरूकता का क्या योगदान है?
उत्तर:

  • मतदाता जागरूकता से नागरिकों को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों का ज्ञान होता है, जिससे वे सोच-समझकर मतदान कर सकते हैं।
  • जागरूक मतदाता चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करते हैं, जिससे लोकतंत्र की गुणवत्ता में सुधार होता है।
  • यह चुनावों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को कम करने में मदद करता है, जिससे निष्पक्षता बढ़ती है।

प्रश्न 3.
भारत में चुनावी प्रक्रिया की जटिलता को कैसे समझा जा सकता है?
उत्तर:

  • भारत की चुनावी प्रक्रिया में विभिन्न स्तरों पर चुनाव होते हैं, जैसे-लोक्रसभा, राज्य विधानसभा और स्थानीय निकाय।
  • प्रत्येक चुनाव के लिए अलग-अलग नियम और प्रक्रियाएँ होती हैं, जो इसे जटिल बनाती हैं।
  • चुनावी प्रबंधन में कई अधिकारी और संस्थाएँ शामिल होती हैं, जो सुनिश्चित करती हैं कि चुनाब सही तरीके से हों।

सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 5

प्रश्न 4.
आदर्श आचार संहिता का चुनावी प्रक्रिया में क्या महत्व है?
उत्तर:

  • आदर्श आचार संहिता चुनावों के दौरान सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए नियमों का सेट प्रदान करती है।
  • यह सुनिश्चित करती है कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हों, जिससे मतदाता प्रभावित न हों।
  • इसके उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाती है, जिससे चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहती है।

प्रश्न 5.
चुनावी प्रबंधन में तकनीकी नवाचारों का क्या योगदान है?
उत्तर:

  • तकनीकी नवाचार, जैसे ई.वी.एम. और वी.वी.पी. ए.टी., चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाते हैं।
  • ये तकनीकें मतदाता की पहचान और वोट की गिनती को तेज और सटीक बनाती हैं।
  • इससे चुनावी प्रक्रिया में मानव त्रुटियों की संभावना कम होती है और मतदाता का विश्वास बढ़ता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सार्वभौमिक मताधिकार का महत्व क्या है?
उत्तर:

  • सार्वभौमिक मताधिकार सभी नागरिकों को समान रूप से मतदान का अधिकार देता है।
  • यह जाति, धर्म, लिंग और शिक्षा के आधार पर भेदभाव को समाप्त करता है।
  • यह लोकतंत्र को मजबूत बनाता है, क्योंकि सभी नागरिक अपनी आवाज व्यक्त कर सकते हैं।
  • यह राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करता है, जिससे सरकारें नागरिकों की इच्छाओं के प्रति उत्तरदायी होती हैं।
  • इससे नागरिकों में राजनीतिक जागरूकता और भागीदारी बढ़ती है।

प्रश्न 2.
भारत में मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर:

  • मतदाता पंजीकरण के लिए नागरिक को अपने निर्वाचन क्षेत्र में आवेदन करना होता है।
  • पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है।
  • पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है।
  • पंजीकरण के बाद, मतदाता को एक मतदाता पहचान पत्र जारी किया जाता है।
  • यह सुनिश्चित करता है कि केवल पंजीकृत मतदाता ही मतदान कर सकें।

प्रश्न 3.
चुनावी प्रक्रिया में गुप्त मतदान का महत्व क्या है?
उत्तर:

  • गुप्त मतदान से मतदाता अपनी पसंद को बिना किसी द्बाव के व्यक्त कर सकते हैं।
  • यह मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाता है।
  • गुप्त मतदान से मतदाता को सुरक्षा और गोपनीयता मिलती है।
  • यह चुनावों में धोखाधड़ी की संभावनाओं को कम करता है।
  • इससे नागरिकों का चुनावी विश्वास बढ़ता है, जो लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।

सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 5

प्रश्न 4.
भारत में महिलाओं के मताधिकार की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि क्या है?
उत्तर:

  • स्वतंत्रता से पहले, केवल 13% भारतीयों को मत देने का अधिकार था।
  • भारत ने महिलाओं को प्रारंभ से ही मताधिकार प्रदान किया, जो एक प्रगतिशील कदम था।
  • अन्य देशों की तुलना में, भारत ने महिलाओं को जल्दी ही मतदान का अधिकार दिया।
  • महिलाओं ने मताधिकार के लिए लंबी और कठिन लड़ाई लड़ी, लेकिन भारत में यह जल्दी सुनिश्चित किया गया।
  • यह सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने में सहायक रहा।

प्रश्न 5.
निर्वाचन आयोग (ई.सी.आई.) की भूमिका क्या है?
उत्तर:

  • निर्वाचन आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का आयोजन सुनिश्चित करता है।
  • यह मतदाता पंजीकरण और चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करता है।
  • आयोग चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करता है।
  • यह मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है।
  • आयोग चुनावी बाधाओं को समाप्त करने के लिए उपाय करता है, जैसे कि विशेष सुविधाएँ प्रदान करना।

स्थिति अध्ययन

I. सूर्योदय विद्यालय की कक्षा 8 में पुस्तकालय अध्यक्ष के चयन के लिए मतदान हुआ। सुश्री रीता ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रक्रिया का संचालन किया। तीन छात्र-अंकिता, साहिल और प्रिया मैदान में थे। अंकिता ने नई कहानियों की किताबें लाने, साहिल ने शांति बनाए रखने और प्रिया ने फटी किताबों की मरम्मत का वादा किया। विद्यार्थियों ने गुप्त मतदान द्वारा अपनी पसंद चुनी। अंत में, मतों की गणना के बाद प्रिया को विजयी घोषित किया गया।

प्रश्न 1.
यदि चुनाव में ‘गुप्त मतदान’ के बजाय हाथ उठाकर वोट डलवाए जाते, तो इसका छात्रों के निर्णय पर क्या प्रभाव पड़ सकता था?
उत्तर:
छात्रों पर सामाजिक दबाव या डर हो सकता था, जिससे वे अपनी सच्ची पसंद के बजाय दूसरों को देखकर वोट देते।

प्रश्न 2.
निर्वाचन अधिकारी के रूप में सुश्री रीता की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी क्या थी?
उत्तर:
पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के अनुसार संपन्न कराना।

प्रश्न 3.
क्या केवल वादे करना ही एक अच्छे प्रतिनिधि की पहचान है? तर्क सहित उत्तर दीजिए।
उत्तर:
नहीं, एक अच्छे प्रतिनिधि की पहचान निम्नलिखित दो बिंदुओं से होती है :

  • जवाबदेही : वह चुनाव के बाद अपने किए गए वादों को ईमानदारी से पूरा करे।
  • नेतृत्व क्षमता : वह केवल अपनी बात न थोपे, बल्कि पूरी कक्षा की समस्याओं को सुनकर शिक्षकों तक पहुँचाए।

सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली Class 8 MCQ

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन-सी बात इस चित्र के संदर्भ में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) के उल्लंघन के रूप में मानी जा सकती है?
सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 5 1
(क) प्रत्याशी महिलाओं की सहायता करने के लिए उन्हें आवश्यक वस्त्र प्रदान कर रहा है।
(ख) मतदाताओं को उपहार वितरित करने से उनके मतदान के निर्णयों पर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता कमजोर होती है।
(ग) प्रत्याशी उपहार वितरित कर सकते हैं जब तक वे बहुत महँगे न हों।
(घ) सभी प्रत्याशियों को मतदाताओं के साथ उपहारों के माध्यम से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि उनका समर्थन प्राप्त किया जा सके।
उत्तर:
(ख) मतदाताओं को उपहार वितरित करने से उनके मतदान के निर्णयों पर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता कमजोर होती है।

प्रश्न 2.
भारत में सार्वभौमिक मताधिकार का क्या महत्व है?
(क) यह केवल पुरुषों को मत देने का अधिकार देता है।
(ख) यह सभी नागरिकों को समान मत देने का अधिकार प्रदान करता है।
(ग) यह केवल शिक्षित नागरिकों को मत देने का अधिकार देता है।
(घ) यह केवल 21 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मत देने का अधिकार देता है।
उत्तर:
(ख) यह सभी नागरिकों को समान मत देने का अधिकार प्रदान करता है।

सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 5

प्रश्न 3.
भारत में मतदान की आयु कब 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई?
(क) 1988
(ख) 1990
(ग) 2000
(घ) 2005
उत्तर:
(क) 1988

प्रश्न 4.
किस अनुच्छेद के अनुसार भारत में चुनाव सार्वभौमिक मताधिकार पर आधारित होते हैं?
(क) अनुच्छेद 326
(ख) अनुच्छेद 352
(ग) अनुच्छेद 370
(घ) अनुच्छेद 375
उत्तर:
(क) अनुच्छेद 326

प्रश्न 5.
भारत में कितने स्थानीय निकायों में निर्वाचित प्रतिनिधि होते हैं?
(क) 1 लाख
(ख) 10 लाख
(ग) 31 लाख
(घ) 50 लाख
उत्तर:
(ग) 31 लाख

प्रश्न 6.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : भारत में मतदाता को अपने निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत होना आवश्यक है।
कथन II : मतदान प्रक्रिया में किसी अन्य व्यक्ति की ओर से मतदान करने की अनुमति है।
विकल्प :
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर:
(क) कथन I सही है और II गलत है।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : भारत महिलाओं को मताधिकार प्रदान करने वाले देशों में से एक है।
कथन II : महिलाओं को मताधिकार 1971 में स्विट्जरलैंड में दिया गया था।
विकल्प :
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर:
(क) कथन I सही है और II गलत है।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : मतदान केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए है।
कथन II : मतदान में जाति, धर्म और लिंग का भेदभाव किया जाता है।
विकल्प :
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर:
(क) कथन I सही है और II गलत है।

अभिकथन-कारण प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों में, अभिकथन (A) के बाद कारण
(R) दिया गया है। सही विकल्प का चयन इस रूप में करें-
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं परंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(घ) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।

प्रश्न 1.
(A) : भारत निर्वाचन आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार है।
(R) : भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 1950 में की गई थी।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

प्रश्न 2.
(A) : भारत में चुनाव प्रक्रिया में केवल लोकसभा और राज्य विधान सभाओं के चुनाव शामिल होते हैं।
(R) : भारत निर्वाचन आयोग पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों का प्रबंधन भी करता है।
उत्तर:
(घ) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।

सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 5

प्रश्न 3.
(A) : भारत में चुनावों के लिए मतदाता की पहचान के लिए इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन (ई.वी.एम.) का उपयोग किया जाता है।
(R) : ई.वी.एम. का उपयोग केवल लोकसभा चुनावों में किया जाता है।
उत्तर:
(ग) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।

प्रश्न 4.
(A) : भारत में चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाता है।
(R) : आदर्श आचार संहिता का पालन केवल चुनाव प्रचार के दौरान किया जाता है।
उत्तर:
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं परंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।

प्रश्न 5.
(A) : भारत में राष्ट्रपति का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान द्वारा किया जाता है।
(R) : राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचन मंडल द्वारा किया जाता है जिसमें संसद् के सदस्यों और राज्य विधानसभाओं के सदस्यों का समावेश होता है।
उत्तर:
(घ) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।

सत्य/असत्य संबंधी प्रश्न

1. भारत में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को मत देने का अधिकार है।
उत्तर: सत्य।

2. भारत में महिलाओं को मत देने का अधिकार 1971 में दिया गया था।
उत्तर:

3. भारत में मतदाता को अपने निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत होना आवश्यक है।
उत्तर: असत्य

4. भारत में 2024 में लगभग 98 करोड़ मतदाता लोकसभा चुनाव में मतदान करने के पात्र थे।
उत्तर: सत्य।

5. ‘नोटा’ का अर्थ है ‘नहीं’ और यह मतदाता को किसी भी प्रत्याशी को अस्वीकार करने का विकल्प देता है।
उत्तर: सत्य।

रिक्त स्थान भरिए

1. भारत में लोकसभा चुनाव के लिए देश को ________ निर्वाचन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।
उत्तर: 543

2. भारत में चुनावों की प्रक्रिया को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से संचालित करने के लिए ________ का पालन किया जाता है।
उत्तर: आदर्श आचार संहिता

3. भारत में चुनावी प्रक्रिया में ________ मतदान प्रणाली का उपयोग किया जाता है, जिसमें किसी निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाला प्रत्याशी विजयी होता है।
उत्तर: ‘जो सबसे आगे, वह जीता’ (फर्स्ट पास्ट द पोस्ट)

सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 5

4. भारत में 2024 के आम चुनावों में लगभग ________ करोड़ मतदाता मतदान करने के पात्र थे।
उत्तर: 98

5. भारत में ________ से अधिक स्थानीय निकायों में 31 लाख निर्वाचित प्रतिनिधि हैं।
उत्तर: 2,50,000

The post सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 5 appeared first on Learn CBSE.



from Learn CBSE https://ift.tt/lZdLOa8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment