Friday, 29 May 2026

राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद Class 9 Extra Question Answer Hindi Chapter 9

Teachers encourage the use of Class 9 Hindi Important Questions and Class 9 Hindi Ganga Chapter 9 Extra Question Answer राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद for better language learning.

Class 9 Hindi राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद Extra Question Answer

Class 9 Hindi Chapter 9 राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद Extra Question Answer

NCERT Class 9 Hindi Chapter 9 Extra Question Answer अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
परशुराम का क्रोध देखकर राजा जनक मौन क्यों हो गए?
उत्तर:
परशुराम का क्रोध शांत करने और सारी स्थिति संभालने की इच्छा से मौन धारण कर लिया।

प्रश्न 2.
परशुराम का स्वभाव कैसा था?
उत्तर:
परशुराम का स्वभाव बहुत उग्र, भड़काऊ और अशांत था। वे जहाँ भी जाते थे, हड़कंप मचा देते थे।

प्रश्न 3.
राम के स्वभाव की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
राम स्वभाव से बहुत शांत विनयी और मर्यादाशील थे। वे बड़ों का हृदय से सम्मान करते थे।

प्रश्न 4.
लक्ष्मण के स्वभाव को आप कैसा कहेंगे?
उत्तर:
लक्ष्मण का स्वभाव उग्र, तेजस्वी और युद्धप्रिय था। वे गलत काम को देखते ही ललकार उठते थे।

प्रश्न 5.
आप लक्ष्मण की तरह व्यवहार करेंगे या राम की तरह-बताइए।
उत्तर:
मैं राम की तरह धैर्य, संयम और शांति से काम करूँगा, परंतु यदि कोई अड़ियल और घमंडी से निपटना हो तो लक्ष्मण की तरह चुनौती देने को भी तैयार रहूँगा।

राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद Class 9 Extra Question Answer Hindi Chapter 9

Class 9 Hindi Chapter 9 Extra Questions and Answers दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
परशुराम द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर उनकी चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
इस अंश को पढ़कर पता चलता है कि परशुराम महाक्रोधी थे। वे अपनी वीरता की डींग हाँकने में बहुत तेज थे। वे गरजने वाले बादल के समान बड़बोले थे। उन्हें बस थोड़ी-सी उत्तेजना से ही आग-बबूला किया जा सकता था। वे हल्की-सी बात पर भड़क उठते थे और अपनी वीरता के किस्से सुनाने लगते थे। स्वयं को सहस्रबाहु का संहारक कहकर अकड़ना और बात-बात पर सामने वाले को मार डालने की धमकी देना उनके स्वभाव के अंग बन चुके थे।

प्रश्न 2.
परशुराम स्वयं को ‘सहस्रबाहु’ का रिपु क्यों मानते हैं? संबंधित प्रसंग लिखिए।
उत्तर:
परशुराम जमदग्नि ऋषि के पुत्र थे। एक बार राजा सहस्रबाहु शिकार खेलते हुए जमदग्नि के आश्रम में आए। जमदग्नि के पास कामधेनु गाय थी जिसकी कृपा से उनकी सारी कामनाएँ पूरी हो जाती थीं। सहस्रबाहु ने ऋषि से कामधेनु माँगी। ऋषि ने मना कर दिया। सहस्रबाहु ने कामधेनु का बलपूर्वक अपहरण कर लिया। इस पर परशुराम ने सहस्रबाहु का वध कर दिया। जमदग्नि ने परशुराम की बहुत निंदा की और उसे पश्चात्ताप करने को कहा। उधर सहस्रबाहु के पुत्रों ने क्रोध में आकर जमदग्नि का वध कर डाला।

प्रश्न 3.
कुटिल लोगों की क्या पहचान होती है? सभा में उपस्थित कुटिल लोगों ने कैसा व्यवहार किया?
उत्तर:
कुटिल लोग किसी को खुश नहीं देख सकते। वे दूसरों को परेशानी में देखकर खुश होते हैं। वे सामने वाले को संकट में देखकर बहुत प्रसन्न होते हैं। राजा जनक के दरबार में आए राजाओं में से जो कुटिल थे, वे परशुराम को झगड़ा करते देख बहुत खुश हुए। उन्हें लगा, चलो, हम धनुष नहीं तोड़ सके तो कोई बात नहीं, परंतु राम, जनक और सीता के साथ भी अच्छा नहीं हुआ। इससे वे बहुत संतुष्ट थे।

प्रश्न 4.
लक्ष्मण ने परशुराम को चुनौती क्यों दी? क्या आप उनसे सहमत हैं?
उत्तर:
परशुराम ने गरज-गरज कर दो बार कहा- जिसने भी शिव का धनुष तोड़ा है, उसे मेरे हवाले कर दो। वरना मैं धरती उलट दूँगा या सभी को मार डालूँगा। ये कर्कश और डरावने शब्द सबको बुरे लग रहे थे, परंतु सभी डर के मारे चुप थे। लक्ष्मण को किसी का भय नहीं था। अतः उन्होंने परशुराम को चुनौती दी। उनके विरुद्ध बोले। यह वीर कर्म था। शूरवीर योद्धा ही ऐसा कर्म कर पाते हैं।

प्रश्न 5.
परशुराम ने शिव धनुष टूटा हुआ देखा तो क्या किया?
उत्तर:
परशुराम ने अपने गुरु भगवान शिव के धनुष को टूटा पड़ा देखा तो उन्होंने इसमें अपना तथा अपने गुरु का अपमान माना। वे अपमान करने वाले को दंड देना चाहते थे। अतः वे क्रोध में आ गए। उन्होंने बार-बार राजा जनक को कहा जिसने यह धनुष तोड़ा है, उसे मेरे हवाले कर दो। वरना मैं उपस्थित सभी राजाओं को मार डालूँगा।

Class 9 Ganga Chapter 9 Extra Question Answer अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

दिए गए काव्यांशों को पढ़कर उन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

काव्यांश – 1

देखत भृगुपति बेषु कराला। उठे सकल भय बिकल भुआला॥
पितु समेत कहि कहि निज नामा। लगे करन सब दंड प्रनामा॥
जेहि सुभायँ चितवहिं हितु जानी। सो जानइ जनु आइ खुटानी॥
जनक बहोरि आइ सिरु नावा। सीय बोलाइ प्रनामु करावा॥
आसिष दीन्हि सखीं हरषानीं। निज समाज लै गई सयानीं॥
बिस्वामित्र मिले पुनि आई पद सरोज मेले दोउ भाई॥
रामु लखनु दसरथ के ढोटा। दीन्हि असीस देखि भल जोटा।।
रामहि चितइ रहे थकि लोचन रूप अपार मार मद मोचन।।
बहुरि बिलोकि विदेह सन कहहु काह अति भीर।
पूछत जानि अजान जिमि ब्यापेठ कोपु सरीर।। (पृष्ठ 154)

लघूत्तरात्मक प्रश्नः
प्रश्न 1.
राम का रूप वर्णन कीजिए।
उत्तर:
राम साक्षात कामदेव के मान को भी भंग करने वाले हैं। उनके वेश की सुंदरता और भी अधिक सुंदर है।

प्रश्न 2.
सभी राजाओं ने अपना-अपना परिचय कैसे दिया?
उत्तर:
सभी राजाओं ने परशुराम को अपने नाम के साथ अपने पिता का नाम बताकर परिचय दिया।

राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद Class 9 Extra Question Answer Hindi Chapter 9

काव्यांश – 2

समाचार कहि जनक सुनाए। जेहि कारन महीप सब आए॥
सुनत बचन फिरि अनत निहोरे। देखे चापखंड महि डारे॥
अति रिस बोले बचन कठोरा। कहु जड़ जनक धनुष के तोरा॥
बेगि देखाउ मूढ़ न त आजू। उलटउँ महि जहँ लहि तव राजू।।
अति डरु उतरु देत नृपु नाहीं। कुटिल भूप हरषे मन माहीं॥
सुर मुनि नाग नगर नर नारी सोचहिं सकल त्रास उर भारी।।
मन पछिताति सीय महतारी। बिधि अब सँवरी बात बिगारी॥
भृगुपति कर सुभाउ सुनि सीता। अरध निमेष कलप सम बीता।।
सभय बिलोके लोग सब जानि जानकी भीरु।
हृदयँ न हरषु बिषादु कछु बोले श्रीरघुबीरु।। (पृष्ठ 155)

लघूत्तरात्मक प्रश्नः
प्रश्न 1.
कुटिल राजा खुश क्यों हुए?
उत्तर:
कुटिल राजा जनक और श्रीराम-सीता के बीच होने वाले झगड़े को देखकर खुश हो गए।

प्रश्न 2.
सीता के मन की स्थिति एक वाक्य में लिखिए।
उत्तर:
सीता को एक-एक पल हजारों सालों जितना भारी लगने लगा।

प्रश्न 3.
सीता की माता के मुख से क्या निकला?
उत्तर:
“सीता की माता के मुँह से निकला – “न जाने विधाता ने बनी-बनाई बात क्यों बिगाड़ दी है।”

काव्यांश – 3

नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास तुम्हारा।।
आयसु काह कहिअ किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही॥
सेवकु सो जो करै सेवकाई। अरि करनी करि करिअ लराई॥
सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा। सहसबाहु सम सो रिपु मोरा॥
सो बिलगाउ बिहाइ समाजा। न त मारे जैहहिं सब राजा॥
सुनि मुनि बचन लखन मुसुकाने बोले परसुधरहि अपमाने।।
बहु धनुहीं तोरीं लरिकाई। कबहुँ न असि रिस कीन्हि गोसाईं।
एहि धनु पर ममता केहि हेतू। सुनि रिसाइ कह भृगुकुलकेतू।।
रे नृप बालक काल बस बोलत तोहि न सँभार।
धनुही सम तिपुरारि धनु बिदित सकल संसार।। (पृष्ठ 155)

लघूत्तरात्मक प्रश्नः
प्रश्न 1.
परशुराम ने सभा के बीचोंबीच आकर सबको क्या धमकी दी?’
उत्तर:
(क) परशुराम ने सभा के बीचोंबीच आकर सबको धमकी दी कि जिसने भी उनके गुरु शिव का धनुष तोड़ा है, वह सभा से अलग होकर उनके सामने आ जाए वरना वे सभी राजाओं का वध कर डालेंगे।

प्रश्न 2.
परशुराम के वचन सुनकर लक्ष्मण क्यों मुस्कराए?
उत्तर:
(ख) परशुराम के गुस्से से भरे बड़बोले वचनों को सुनकर लक्ष्मण मुस्कराने लगे। उन्हें लगा कि परशुराम बोलने में वीर हैं। वे डींग हाँकने में वीर
हैं। इसलिए उन्हें उनके खोखलेपन पर हँसी आ गई।

प्रश्न 3.
परशुराम शिवधनुष तोड़ने वाले को किसके समान शत्रु मानते हैं?
उत्तर:
(ग) परशुराम भगवान शिव के शिष्य थे। इसलिए शिव के धनुष पर उनकी गहरी ममता थी। जब उन्होंने राजा जनक के दरबार में उस धनुष को टूटा हुआ देखा तो वे क्रुद्ध हो उठे।

प्रश्न 4.
कथन – धनुष तोड़ने वाला परशुराम का सेवक नहीं हो सकता।
तथ्य – सेवक कभी शत्रुता का काम नहीं करता।
निष्कर्ष
(क) कथन और तथ्य दोनों सही हैं।
(ख) कथन सत्य किंतु निष्कर्ष गलत है।
(ग) कथन असत्य किंतु निष्कर्ष सत्य है।
उत्तर:
(क) कथन और तथ्य दोनों सही हैं।

प्रश्न 5.
परशुराम के वचनों को सुनकर …………………………. क्रोध में आ गए।’
उत्तर:
लक्ष्मण

Class 9 Hindi Chapter 9 Extra Question Answer for Practice

रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-

1. धनुष तोड़ने वालों को बाहर करो, नहीं तो मैं धरती …………………………।
2. धनुष तोड़ने वाला आपका ही कोई ………………………. होगा।
3. सेवक सेवा करता है ……………………… नहीं।
4. जनक स्वभाव से ही बहुत ……………………. थे।

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
परशुराम को आप क्या कहेंगे?
(क) बड़बोला
(ख) महक्रोधी
(ग) शिष्टाचारहीन
(घ) तीनों

राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद Class 9 Extra Question Answer Hindi Chapter 9

अति लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
लक्ष्मण को आप क्रोधी कहेंगे या वीर?

प्रश्न 2.
परशुराम का क्रोध देखकर सीता की माता के मन में क्या आया?

लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जनक की सभा में आप सबसे वीर पात्र किसे कहेंगे और क्यों?

प्रश्न 2.
जनक के दरबार में सबसे बुरा आचरण किसका था और क्यों?

प्रश्न 3.
जनक के दरबार में सबसे अच्छा आचरण किसका था और क्यों?

प्रश्न 4.
यदि आपके सामने कोई डींगे हाँके और सबको चुनौती दें तो आप क्या करेंगे?

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
यह पद्यांश हमें व्यवहारकुशलता की सीख देता है? सिद्ध कीजिए।

प्रश्न 2.
परशुराम का व्यवहार हमें बहुत कुछ सिखा देता है-तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।

प्रश्न 3.
राम किसलिए परशुराम को उत्तर देने के लिए उठ खड़े हुए थे? उनके व्यवहार पर टिप्पणी कीजिए।

The post राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद Class 9 Extra Question Answer Hindi Chapter 9 appeared first on Learn CBSE.



from Learn CBSE https://ift.tt/zYXAOeh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment